{"_id":"60b672758ebc3e29b425b29d","slug":"the-father-had-died-of-corona-the-villagers-got-the-daughter-married-basti-news-gkp3965513184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की कोरोना से हो गई थी मौत, गांव वालों ने कराया बेटी का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की कोरोना से हो गई थी मौत, गांव वालों ने कराया बेटी का निकाह
विज्ञापन

बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के पकरी नासिर ग्राम पंचायत के धौरहरा गांव निवासी अहमद हुसैन के बेटी का निकाह एक जून को होना था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बीती 24 मई को अहमद हुसैन की कोराना से मौत हो गई। घर में मातम छा गया कि अब उनके बेटी का निकाह कैसे होगा। गांव वालों ने मिसाल पेश की और बेटी के निकाह के लिए आगे आए। मंगलवार को निकाह हुआ और नासरीन ससुराल विदा हो गई।
अहमद हुसैन की मौत के बाद परिवार की हालत देख ग्रामीणों ने तय कर लिया था कि उनकी बेटी का निकाह तय समय पर ही होगा। शिक्षक मुक्तेश्वर यादव ने पहल की तो एक-एक कर लोग जुड़ते चले गए। ग्राम प्रधान भानमती यादव ने निर्णय लिया कि निकाह धूमधाम से होगा। तय समय पर मंगलवार को अहमद हुसैन के बेटी नासरीन खातून का निकाह कोरोना नियमों का पालन करते हुए हुआ और लोगों ने नासरीन खातून की बेहतर जिंदगी की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
निकाह के वक्त मुख्य रूप से पूर्व विधायक दूधराम, मोहम्मद खालिद खान, मो. शोएब, मो. अयूब, मूलचंद, जनार्दन प्रसाद, राम किशुन, जिला पंचायत सदस्य खुर्शीद आलम, मो. हासिम, सुनीत कुमार, रामबुझारत, अली अहमद, रोजन अली, ताज मोहम्मद के साथ ही कई लोग शामिल हुए।