{"_id":"5fc645fc8ebc3eefbb077679","slug":"the-fate-of-16-candidates-closed-in-the-ballot-boxes-basti-news-gkp3751931113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत पेटियों में बंद हुए 16 प्रत्याशियों के भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत पेटियों में बंद हुए 16 प्रत्याशियों के भाग्य
विज्ञापन
बनकटी में मतदाताओं का थर्मल स्क्रेनिंग करते कर्मचारी।
- फोटो : BASTI
मत पेटियों में बंद हुए 16 प्रत्याशियों के भाग्य
बस्ती। शिक्षक एमएलसी चुनाव में मंगलवार को जिले में करीब 78.63 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 1998 मतदाताओं में 1571 ने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे कम वोट रुधौली में पड़े। यहां 173 वोटों में 122 यानी 70.52 प्रतिशत ने वोट डाले। विक्रमजोत में सर्वाधिक 82 में 78 यानी 95.12 प्रतिशत वोट डाले गए।
सुबह आठ बजे से जिले के 14 मतदान स्थलोें पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। 10 बजे तक 12.06 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर 12 बजे तक 38.04 प्रतिशत शिक्षकों ने मतदान किया। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया। दोपहर दो बजे तक 64.26 प्रतिशत मतदान का ग्राफ रहा। चार बजे तक 77.28 व पांच बजे तक कुल 78.63 प्रतिशत वोट पड़े। सदर ब्लॉक परिसर स्थित मतदेय स्थल पर 166 में 131 वोट पड़े। नगर पालिका में 279 में 209 मतदाताओं ने मतदान किया।
पुरानी बस्ती प्रतिनिधि के अनुसार साऊंघाट ब्लॉक परिसर में बनाए गए मतदेय स्थल पर करीब नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। 131 पुरुष व 20 महिला मतदाता नामित थे। बिना थर्मल स्कैनिंग के किसी मतदाता को मतदेय स्थल में प्रवेश नहीं दिया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि 151 मतदाताओं में 99 पुरुष व 15 महिलाएं शामिल थीं। 37 मतदाताओं ने वोट नहीं दिया। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में मतदेय स्थल बनाया गया था। यहां 80 मतदाताओं के सापेक्ष 74 ने वोट डाला। पीठासीन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि शाम पांच बजे तक 92.5 प्रतिशत मतदान हुआ। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट रमन मिश्र व माइक्रो ऑब्जर्वर अनंतराम, अरुण कुमार पांडेय व मुंडेरवा पुलिस मौजूद रही। बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय परिसर में मतदेय स्थल बनाया गया था। एआरओ संजय कुमार नायक ने बताया कि 151 मतदाताओं में 128 ने मतदान किया। इस दौरान थानाध्यक्ष कलवारी सौदागर राय मय टीम मौजूद रहे। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार मतदान के लिए रामनगर ब्लॉक परिसर में मतदेय स्थल बनाया गया था, जहां 110 में 86 वोट पड़े। रुधौली स्थित पंचायत भवन में बनाए गए मतदेय स्थल पर 173 में 122 वोट पड़े। सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक परिसर में 86 में 69 वोट पड़े। गौर ब्लॉक परिसर में 146 में 122 वोट पड़े। परशुरामपुर ब्लॉक परिसर स्थित मतदेया स्थल पर 115 में 90 वोट पड़े। हर्रैया ब्लॉक परिसर स्थित मतदेय स्थल पर 90 में से 73 वोट पड़े। ब्लॉक परिसर कप्तानगंज में 289 में 209 वोट पड़े। कुदरहा ब्लॉक में 80 में से 66 वोट पड़े।
विज्ञापन
शिक्षक बोले-हितों की लड़ाई में सक्षम व्यक्ति को दिया वोट
चुनाव में मतदान करने आए राधेश्याम चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि जो शिक्षकों हितों की लड़ाई लड़ने में सक्षम हो, वही हमारा विधायक होना चाहिए। प्रदीप कुमार पांडेय व धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को विधानसभा में मजबूती से उठाने वाले को वोट देंगे। आदर्श इंटर कॉलेज सल्टौआ से सेवानिवृत्त 70 वर्षीय शिक्षक दुर्गा प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि वह मतदाता नहीं है, लेकिन शिक्षक हित में मतदेय स्थल के बाहर मौजूद हैं।
कोविड-19 के नियमों को कराया गया पालन
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि चुनाव सभी 14 मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। कहीं कोई अनहोनी नहीं हुई। मतदान कोविड-19 की गाइड लाइंस का पालन करते हुए कराया गया। बिना मास्क और थर्मल स्कैनिंग के किसी भी मतदाता को अंदर नहीं जाने दिया गया।