{"_id":"68c32817def6ad39f30830b5","slug":"the-family-of-the-deceased-teacher-will-get-a-support-of-rs-50-lakh-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143663-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दिवंगत शिक्षक के परिवार को मिलेगा 50 लाख का सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दिवंगत शिक्षक के परिवार को मिलेगा 50 लाख का सहयोग
विज्ञापन
बस्ती। टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने गौर विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इमिलिया में तैनात रहे दिवंगत शिक्षक कृपा शंकर के घर पैकोलिया थाना क्षेत्र के आमा गांव पहुंची। जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा एवं उनकी टीम ने अवगत कराया कि शिक्षक कृपाशंकर के आश्रितों को भी सहयोग प्राप्त होगा। इसके लिए टीम हर संभव प्रयास करेगी। दिवंगत शिक्षक कृपाशंकर के परिजनों को लगभग 50 लाख रुपये से अधिक आर्थिक सहायता दिए जाने का अनुमान है।
जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा ने बताया कि अब तक यह संस्था 396 दिवंगत शिक्षकों के परिवार को 167 करोड़ 78 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है। वर्तमान में बस्ती में 6260 सदस्य पंजीकृत हैं। उप्र बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों को टीचर्स सेल्फ केयर टीम द्वारा कार्मिकों को आर्थिक सहयोग दिया जाता है।
सह-संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार भी 50 लाख से अधिक की राशि मिलने की संभावना है। प्रवक्ता राजेश कुमार ने जानकारी दी कि बस्ती में 6260 पंजीकृत सदस्य संस्था से जुड़े हैं, जो निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ सेवा कर रहे हैं। ब्लॉक मीडिया प्रभारी मंगला प्रसाद मौर्य ने कहा कि टीम का यह प्रयास दिवंगत परिवार को बड़ा संबल देता है तथा शिक्षकों की एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। बताया कि सत्यापन में जिला प्रवक्ता राजेश कुमार, मंडल सह संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव, जिला सह संयोजक अमर चंद वर्मा और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।