फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The face of 37 roads will change; commuting will become easier.

Basti News: 37 सड़कों की बदलेगी सूरत, राह होगी आसान

Sat, 27 Jun 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The face of 37 roads will change; commuting will become easier.
शहर के पिकौरा​शिवगुलाम मंगला महाकाली मंदिर जाने वाले मार्ग का होगा निर्माण संवाद
बस्ती। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने शहरी क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा और जलभराव से मुक्ति दिलाने की तैयारी की है। इसके लिए शासन से 19.22 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इस बजट से 37 मार्ग और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। नई नगर पंचायतों में कच्ची गलियों को संजीवनी मिल गई है, अब यह पक्की हो जाएंगी, इससे आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में एक नगर पालिका परिषद और 11 नगर पंचायतें हैं। जिनकी आबादी करीब 12 लाख के आसपास है। इन निकायों में कुल 190 वार्ड हैं। शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी संबंधित नगर निकायों की है। इसके लिए शासन अलग से फंड जारी करता है। इसके अलावा डूडा भी शहरी क्षेत्र में विकास कार्य कराता है। प्रदेश सरकार डूडा को भी निर्माण कार्यों के लिए बजट देती है। डूडा संबंधित क्षेत्र के विधायकों के प्रस्तावों को प्रमुखता देता है।
विज्ञापन

निकायों द्वारा चयनित मार्गों में कई ऐसे वार्ड या क्षेत्र छूट जाते हैं, जहां सीसी रोड या नाली निर्माण नहीं हो पाती है, ऐसे कार्यों को डूडा अपने प्रस्तावों में शामिल करता है। इधर, डूडा ने जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर सभी निकायों में सर्वे कराकर उन मार्गों की सूची तैयार की, जो लंबे समय से क्षतिग्रस्त थे। सूची में 37 ऐसे मार्ग सामने आए जो मरम्मत योग्य मिले। इन मार्गों से जुड़ी नालियां भी क्षतिग्रस्त होने से पानी रास्तों पर बह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग पर इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कराने के लिए 19.22 करोड़ का प्रस्ताव तैयार हुआ था। मंजूरी के लिए डूडा ने सूडा निदेशालय को भेजा था। वहां से मंजूरी मिलने पर अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित फर्म को छह माह के भीतर कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है। कई मार्ग पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed