फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The dusty strong wind troubled me,

Basti News: धूल भरी तेज हवा ने किया परेशान, आंखों में हो सकती है एलर्जी

Fri, 19 Apr 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 19 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
The dusty strong wind troubled me,
धूप में स्कूल से छुट्टी होने के बाद जाती छात्राएं।
- 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दिनभर चलती रहीं हवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बढ़ते तापमान और तेज हवाएं असर दिखाने लगी हैं। दिन में 10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर में बाजार व सड़कें सूनी हो जा रही हैं। बृहस्पतिवार को दिन चलीं धूल भरी हवाओं के चलते लोगों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बिना हेलमेट घर से निकले बाइक सवारों को खासी दिक्कतें हुईं। विशेषज्ञ आंखों को ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। वरना धूल के कण के कारण एलर्जी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में क्रमिक बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। बृहस्पतिवार की सुबह चटख धूप से हुई। सुबह से ही तेज हवा के बाद भी आठ बजे से ही धूप चुभने लगी थी। अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा की गति 40 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि तेज पछुआ हवा चलती रहेगी। इससे हुल्लड़ की स्थिति बनी रहेगी। बताया कि घर से निकलते समय आंखों पर चश्मा व हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रुप से करें। इससे आंखों को एलर्जी से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

-----------------
चटख धूप के चलते हो सकती हैं घमौरियां की समस्या
- जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध ने बताया कि चटख धूप में तमाम लोग बाहर निकलते हैं। ऐसे में उन्हें घमौरियां हो सकता है। ज्यादा पसीने के कारण शरीर पर लाल दाने पड़ने या त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं होने लगती हैं। तापमान बढ़ने से हीट स्ट्रोक की समस्या भी आ सकती है। धूप से बचने के लिए टोपी या छाते का इस्तेमाल करें। आंखों को बचाने के लिए हेलमेट या चश्मा लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed