{"_id":"693c749ea0000b6f790a8100","slug":"the-drain-siphon-broke-within-a-year-disrupting-traffic-basti-news-c-207-1-bst1001-149375-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: साल भीतर ही टूट गया नाली का साइफन, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: साल भीतर ही टूट गया नाली का साइफन, आवागमन बाधित
विज्ञापन
मुंडेरवा: पुराने थाने के गेट के पास क्षतिग्रस्त साइफन।
मुंडेरवा। नगर पंचायत मुंडेरवा की ओर से कस्बे के पुराने थाने के गेट पर बनाए गए नाली का साइफन साल भीतर टूट गया। खराब गुणवत्ता को लेकर नगर पंचायत प्रशासन की खूब किरकिरी हो रही है।
साइफन टूटने से कस्बे में आवागमन भी बाधित है। पिछले दिनों पुराने थाने के गेट पर सुचारू आवागमन के लिए नाली का साइफन बनवाया गया था। इससे भट्ट निवास, चंगेरा, पुराने थाने पर जाने के लिए लोगों को काफी सुविधा मिल रही थी। गुणवत्ता विहीन कार्य होने से यह साइफन लगभग डेढ़ फीट की चौड़ाई में टूट गया है। जिससे पुराने थाने के गेट से निकलना मुश्किल हो गया है। कस्बा निवासी मनोज जायसवाल, संजय, फूलचंद्र, देवी प्रसाद, पप्पू आदि ने बताया कि यह साइफन निर्माण के चार-पांच माह के भीतर ही टूट गया। इसकी शिकायत नगर पंचायत कार्यालय से की जा चुकी है।
लेकिन, अभी तक मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। इससे आए दिन मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा आदि गड्ढे में गिर जा रहे हैं। काफी इसमें गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इस संबंध में ईओ कीर्ति सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। जल्द ही साइफन का मरम्मत कराया जाएगा। संवाद