फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The District Magistrate inspected the embankments amidst the rising water level of the Saryu.

Basti News: सरयू के बढ़ते जलस्तर के बीच डीएम ने तटबंधों का किया निरीक्षण

Fri, 24 Jul 2026 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the embankments amidst the rising water level of the Saryu.
हरैया। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर और तटीय क्षेत्रों में तेज हो रहे कटान के मद्देनजर जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने शुक्रवार को विक्रमजोत से दुबौलिया के बीच स्थित संवेदनशील तटबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम विक्रमजोत विकासखंड के अति संवेदनशील पकड़ी संग्राम गांव पहुंचीं। यहां सरयू की तेज धारा से हो रहे कटान का जायजा लेने के बाद उन्होंने बाढ़ कार्य खंड के अभियंताओं को जियो बैग और पाइकोपाइन लॉन्चिंग सहित कटान रोधी कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी टेड़वा (बरसांव) स्थित बाढ़ शरणालय पहुंचीं और वहां राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने शरणालय में प्रकाश, पेयजल, शौचालय, मेडिकल किट और भोजन की उपलब्धता का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दुबौलिया ब्लॉक के अन्य बाढ़ एवं कटान प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए डीएम ने उपजिलाधिकारी उमाकांत तिवारी और तहसील प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकियां 24 घंटे सक्रिय रहें, नावों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और प्रभावित ग्रामीणों तक राहत सामग्री समय पर पहुंचाई जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ और कटान की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed