फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The dilapidated buildings of schools will be demolished

विद्यालयों के जर्जर भवन ढहाए जाएंगे

Fri, 30 Sep 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated buildings of schools will be demolished
विद्यालयों के जर्जर भवन ढहाए जाएंगे
विज्ञापन

बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग के 471 विद्यालयों के भवन जर्जर हो जाने के कारण निष्प्रयोज्य घोषित किए गए थे। इनमें से 267 विद्यालयों के भवन ढहाए जा चुके हैं। अभी भी 204 भवनों को ढहाया जाना बाकी है। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शासन ने शेष भवनों को ध्वस्त किए जाने का निर्णय लिया है। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह से इसे ध्वस्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
इस प्रक्रिया के लिए पीडब्लूडी, सिंचाई विभाग व ग्रामीण अभियंत्रण सेवा ने सहमति दे दी है। प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर, प्राथमिक विद्यालय खम्हरिया, प्राथमिक विद्यालय अहिरौला, प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर, प्राथमिक विद्यालय महादेवा, प्राथमिक विद्यालय जीवनरायनपुर, प्राथमिक विद्यालय मुकुंदपुर के जर्जर भवन को गिराया जाना है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय कुुर्थिया, प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर, प्राथमिक विद्यालय जुडईपुर, प्राथमिक विद्यालय तरना सहित 204 परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवन ढहाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस बारे में बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर प्रथम चरण में 267 विद्यालयों के जर्जर भवनों की नीलामी कराके ढहाया जा चुका है। सभी बीईओ को जर्जर भवन की सूची मांगी गई है। अक्तूबर में नीलामी की प्रक्रिया कराकर भवनों को ध्वस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed