{"_id":"6962a3cdb34812e1580be8ab","slug":"the-deputy-commissioner-inspected-the-committees-and-an-employee-was-found-absent-basti-news-c-207-1-bst1006-151024-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डिप्टी सीसी ने समितियों का किया निरीक्षण, कर्मचारी मिला अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डिप्टी सीसी ने समितियों का किया निरीक्षण, कर्मचारी मिला अनुपस्थित
विज्ञापन
बभनान। उप गन्ना आयुक्त व जिला गन्ना अधिकारी ने सहकारी गन्ना समितियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। इसके बाद बभनान चीनी मिल का जायजा लिया और चीनी मिल के आला अधिकारियों को गन्ना किसानों के हित को देखते हुए गन्ना क्रय केंद्रों पर नियमित अलाव जलवाने का निर्देश दिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को डिप्टी केन कमिश्नर पूर्वी क्षेत्र यशपाल सिंह व जिला गन्ना अधिकारी अंगद सिंह ने सहकारी गन्ना समिति टिनीच का निरीक्षण किया। जहां राजवंत नाम का एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। इसके बाद बभनान समिति का भी औचक निरीक्षण किया। जहां सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इसके बाद टीम चीनी मिल बभनान पहुंची। जहां बभनान में लेबोरेटरी का निरीक्षण किया। डिप्टी सीसी व जिला गन्ना अधिकारी को गन्ना क्रय केंद्रों पर ट्रांसपोर्ट व अलाव की समस्याओं से अवगत कराया गया।
इस संबंध में डिप्टी केन कमिश्नर पूर्वी यशपाल सिंह ने बताया कि निरीक्षण में एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया है। गन्ना क्रय केंद्रों पर नियमित अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए।