{"_id":"69a1f5402397f2f53d00a80e","slug":"the-department-will-be-helpful-in-getting-the-daughters-of-workers-married-basti-news-c-207-1-bst1005-154088-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: श्रमिकों की बेटियों के हाथ पीले करने में मददगार बनेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: श्रमिकों की बेटियों के हाथ पीले करने में मददगार बनेगा विभाग
विज्ञापन
बस्ती। श्रम विभाग चालू सत्र में 200 बेटियों के हाथ पीले कराएगा। इन बेटियों के विवाह के लिए विभाग की ओर से प्रत्येक श्रमिक को 85 हजार रुपये खाते में दिए जाएंगे। हालांकि इस योजना का लाभ उन्हीं श्रमिकों को मिलेगा, जो श्रम विभाग में पंजीकृत हैं। विभाग का कहना है कि संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के श्रमिक भी योजना का लाभ ले सकेंगे।
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं। उसी योजना में से एक है कन्या विवाह सहायता योजना है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सामने बेटियों की शादी में परेशानी होती है। इस वजह से कई बार बेटियों की शादी में देरी हो जाती है। या फिर पिता को बेटी की शादी के लिए कर्ज लेना पड़ता है। इससे बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के लिए कन्या विवाह सहायता योजना की शुरूआत की।
इस योजना के लिए आवेदन करने के बाद पात्र श्रमिक को 15 दिनों के अंदर 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। सहायक श्रम आयुक्त बस्ती सचिन कुमार सिंह ने बताया कि 12 मार्च को सामूहिक विवाह प्रस्तावित है, जिसमें अधिकतम 200 जोड़ों को सामूहिक विवाह में शामिल किया जाना है। जिसके अन्तर्गत प्रत्येक श्रमिक को एक लाख रुपये का हितलाभ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
जिसमें 85,000 डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी श्रमिक के खाते में भेजा जाएगा एवं 15,000 प्रति जोड़े के हिसाब से आयोजन पर खर्च किया जाएगा, जिसमें वर-वधू दोनों पक्ष के लोगों के लिए भोजन इत्यादि की निशुल्क व्यवस्था रहेगी।