{"_id":"57bdde2a4f1c1bf94ad4f49a","slug":"the-deluge-of-flaws-in-the-district-and-women-s-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला व महिला अस्पताल में खामियों का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला व महिला अस्पताल में खामियों का अंबार
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
सीडीओ सोबरन सिंह ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ सोबरन सिंह ने बुधवार को जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान ढेरों खामियां मिलीं। न तो टायलेट में साफ सफाई मिली और न ही बेड पर बिछाई गई चादरें ही साफ मिली। जरूरी दवायें भी अस्पताल से नदारद थीं। व्यवस्था से खिन्न सीडीओ ने महकमे के अधिकारियों को नसीहत दी और व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
सीडीओ सबसे पहले वह इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे, वहां मरीजों से दवाओं के बारे में पूछताछ की, तो पता चला कि दवाओं की कमी है मरीजों को जरूरी दवाएं बाहर से मंगानी पड़ रही है। दवाओं की कमी के बारे में सीडीओ ने सीएमएस से पूछा तो पता चला कि काफी दिन से दवायें जिला अस्पताल में आई ही नहीं। इसके बाद सीडीओ ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तो साफ सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। शौचालयों की बदबू वार्ड के अंदर तक आ रही थी। बेड पर बिछी चादरों के गंदी मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। सर्जिकल वार्ड के गैलरी में भी मरीजों के मिलने पर इसका कारण पूछा।
इसके बाद सीडीओ जिला महिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉ. सीमा त्रिपाठी अनुपस्थिति मिली। पूछने पर सीएमएस डॉ. गणेश यादव ने बताया कि वह तीन माह से बिना किसी सूचना के अस्पताल नहीं आ रही हैं। मरीजों को दिए जाने वाले भोजन का मीनू कहीं अंकित न होने पर नाराजगी जताई और इसे तत्काल अंकित करवाने को कहा। यहां साफ सफाई व्यवस्था गड़बड़ मिली।