फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   the clouds went away without rain

Basti News: हवा में उड़ी बारिश की उम्मीदें, बिना बरसे ही चले गए बादल

Sat, 03 Feb 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
the clouds went away without rain
- एक ही दिन में अधिकतम तापमान में तीन व न्यूनतम में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और हल्की बारिश जिले में होनी चाहिए थी। लेकिन शुक्रवार सुबह से ही चटख धूप ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और बिना बरसे ही बादल चले गए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद बृहस्पतिवार को जिले में घने बादल छा गए। जिसे मौसम विज्ञानियों ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बताते हुए हल्की बारिश का अनुमान जताया। लेकिन शुक्रवार की सुबह पूर्वानुमान धरा का धरा रह गया, सुबह से ही चटख धूप ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि हवा की दिशा में परिवर्तन के कारण मौसम में अचानक बदलाव हो गया। बताया कि बृहस्पतिवार रात पछुआ के साथ पूरवा हवा भी सक्रिय हो गई। जिससे मौसम साफ हो गया। यही कारण है कि बारिश के लिए अनुकूल माहौल नहीं बन पाया। किसान इसे लेकर परेशान न हों, 5 व 6 फरवरी को हल्की बारिश की होने के आसार दिख रहे हैं। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed