फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The city echoed with the cheers of Bajrangi

Basti News: बजरंगी के जयकारों से गूंज उठा शहर... दिनभर रही भंडारे की धूम

Wed, 19 Jun 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 19 Jun 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
The city echoed with the cheers of Bajrangi
कंपनीबाग ​शिव मंदिर में बड़े मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़।
शहर के विभिन्न मार्गों के किनारे सजाए गए पंडाल, पूजन-अर्चन के बाद शुरू हुआ भंडारा
विज्ञापन

दोपहर बाद से श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, देर शाम तक वितरित हुआ प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार को बजरंगी के जयकारों से शहर गूंज उठा। जगह-जगह पूजा पंडाल सजाए गए। हनुमान जी की पूजा-अर्चना, स्तुति के साथ आरती उतारी गई। इसके बाद जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ। सड़क के किनारे पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। प्रसाद वितरण का दौर देर शाम तक थमने का नाम नहीं लिया।
कंपनीबाग शिवमंदिर पर समाजसेवी ओमप्रकाश अरोरा के संयोजन में भजन-कीर्तन एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। समापन के बाद विशाल भंडारा शुरू हुआ। इस दौरान राहगीरों, जरूरतमंदों एवं भक्तों में प्रसाद वितरित हुआ। कानपुर से आए सनी एंड ग्रुप के कलाकारों ने सिंदूरी हनुमान, शिव-पार्वती, कृष्ण-सुदामा सहित कई मनोहरी झांकियां निकालकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

आयोजक ने बताया कि विगत 25 वर्षों से जनसहयोग से अनवरत यह आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर जयप्रकाश अरोरा, रजत सेन ,कुलदीप सिंह, अनूप भाटिया ,पवन मल्होत्रा आदि सेवादार की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर स्थित हनुमान मंदिर के सामने हनुमान जी का स्तुति गान हुआ। श्रद्धालुओं ने यहां आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। रेलवे स्टेशन के पास स्थित मां काली शक्ति पीठ पर पीठाधीश्वर पंडित संजय शुक्ल के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया गया। हनुमान जी की आरती-पूजन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया गया। आयोजन में जगदीश प्रसाद जायसवाल, राजेश कुमार, राकेश कुमार, विजय जायसवाल आदि ने अहम भूमिका निभाई।
विकास भवन परिसर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष राम अधार पाल के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां प्रसाद ग्रहण किया। मालवीय रोड रौता चौराहा स्थित श्री शनैश्वर मंदिर में आयोजक पं. सरोज मिश्र के नेतृत्व में प्रसाद वितरित हुआ। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे। भजन-कीर्तन की धूम रही।

...
सुंदरकांड पाठ का आयोजन
रुधौली कस्बा स्थित मां ऊषा कांप्लेक्स में अंतिम ज्येष्ठ मंगलवार को कनक जेम्स एंड ज्वैलर्स की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इसके बाद महाबली हनुमानजी के भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर देवांग सिंह, डॉ. एसके सिंह, सर्वेश्वर सिंह, हरजीत सिंह, विवेक सिंह, अशोक आदि मौजूद रहे।



शहर में लग गया जाम
फोटो
ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार को जगह-जगह भंडारे के आयोजन में श्रद्धालुओं के उमड़ने से जाम लग गया। शाम को धूप का असर कम हुआ तो एक-एक कर सभी पंडाल श्रद्धालुओं से भर गए। इससे गांधीनगर, पुरनी बस्ती, मालवीय मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शाम सात बजे तक आवागमन बाधित होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed