फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The changing weather has shown its effect, patients suffering from viral infections have reached the health fair.

Basti News: बदलते मौसम का दिखा असर, स्वास्थ्य मेले में वायरल संक्रमण के मरीज पहुंचे

Mon, 24 Aug 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The changing weather has shown its effect, patients suffering from viral infections have reached the health fair.
मुंडेरवा में आरोग्य मेला में मरीज की जांच करते चिकित्सक डॉ. अंकुर संवाद
बस्ती। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। रविवार को जिले के 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। मेले में कुल 1403 मरीजों की जांच और उपचार किया गया। अधिकांश पीएचसी पर एलोपैथिक चिकित्सकों की अनुपस्थिति में आयुष चिकित्सकों और फार्मासिस्टों ने मरीजों को परामर्श और दवाएं दीं।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी नरहरिया में चिकित्सक डॉ. आरपी सिंह ने 46 मरीजों की जांच की। उन्होंने बताया कि वायरल फीवर के मरीज अधिक रहे। पेट में संक्रमण की शिकायत लेकर भी मरीज पहुंचे। पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती ने 49 मरीजों को परामर्श दिया। यहां बदलते मौसम के कारण बुखार और दस्त से पीड़ित मरीज अधिक मिले। कलवारी संवाद के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर में 35 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बुखार, खांसी, हड्डी में दर्द और त्वचा संबंधी रोगों के मरीज पहुंचे। मेले में फार्मासिस्ट गुलाब चंद चौधरी, एलटी राजेश कुमार, स्टाफ नर्स शशि चौधरी, वार्ड ब्वॉय तेज प्रताप और स्वीपर रमजान अली ने सहयोग किया।
विज्ञापन

मुंडेरवा संवाद के अनुसार, पीएचसी मुंडेरवा में 19 मरीज पहुंचे। डॉ. अंकुर शुक्ल ने बताया कि गर्मी और बारिश के कारण उमस बढ़ने से डायरिया और त्वचा संबंधी रोगियों की संख्या अधिक रही। वायरल बुखार के मरीज भी आए। फार्मासिस्ट विनोद आजाद, अनामिका गौड़, अंशिका दूबे, दीपक और राजेश यादव मौजूद रहे। पीएचसी ओड़वारा में 16 मरीजों की जांच हुई। मुसहा, टिनिच, हरदी, बेलभरिया, हलुआ और बभनान में भी स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
भानपुर में तीन पीएचसी पर 136 मरीजों की जांच
भानपुर। सीएचसी भानपुर के अंतर्गत तीन पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 136 मरीजों की जांच की गई। पीएचसी सगरा में आयुष चिकित्सक डॉ. वृजनंदन मोदनवाल ने 49 मरीजों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं वितरित कीं। पीएचसी परसाकुतुब में चिकित्सक डॉ. अजय कुमार सिंह ने 44 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं दीं, जबकि एलटी दीप नरायन ने रक्त की जांच की। पीएचसी करमहिया में आयुष चिकित्सक डॉ. अमिष कुमार ने 43 मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया। फार्मासिस्ट राम प्रकाश मौर्य ने दवाएं वितरित कीं। वृहस्पति सिंह वर्मा ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed