{"_id":"69c2ed7d7772b4009f084685","slug":"the-boom-at-govind-nagar-railway-crossing-broke-disrupting-traffic-for-half-an-hour-basti-news-c-207-1-bst1006-155483-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोविंद नगर रेलवे फाटक का बूम टूटा, आधे घंटे बाधित रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोविंद नगर रेलवे फाटक का बूम टूटा, आधे घंटे बाधित रहा आवागमन
विज्ञापन
गोविंद नगर समपार फाटक का बूम टूटने के बाद लगा जाम। संवाद
- फोटो : Samvad
वॉल्टरगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड पर स्थित गोविंदनगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक का एक बूम मंगलवार को अचानक टूट गया। इसके चलते सड़क मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लगभग आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। रेलवे फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
समपार फाटक पर तैनात कर्मचारियों ने बूम टूटने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। मरम्मत कार्य शुरू हुआ लेकिन, समपार फाटक ठीक होने में आधे घंटे का वक्त लग गया। पुराने बूम को बदलकर नया बूम लगाया गया। इधर जाम के कारण राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के गौर, बभनान, हरदिया, पिपराजपति, अटरा, संसारपुर सहित तमाम गांव के सैकड़ों लोगों को बस्ती मुख्यालय जाने में काफी दिक्कत हुई।
बस्ती, हरदिया, सियरापार, रघुनाथपुर आदि गांव के लोगों को कस्बा वॉल्टरगंज में आने में समस्या हुई। स्थानीय नागरिक राम बहादुर चौधरी, गनीराम चौधरी, राजेश, श्याम बहादुर, प्रवीण ने बताया कि आए दिन फाटक खराब होने की समस्या खड़ी होती है। जिसके कारण हम लोगों को कठिनाई होती है। संवाद