फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body was found hanging from the fan with the help of a scarf

Basti News: दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला शव

Mon, 19 May 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 19 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The body was found hanging from the fan with the help of a scarf
परशुरामपुर। क्षेत्र के गौरा पांडेय के कपड़ा व्यवसायी भारतलाल पटवा
विज्ञापन

की पत्नी मोहिनी पटवा (26) का शव उनके कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला।

बताया जाता है कि गौरा पांडेय निवासी भारतलाल पटवा पुत्र विंध्याचल पटवा की शादी 7 साल पहले मोहिनी पटवा से हुई थी। इनके तीन बेटे अभिनंदन (5), अभिराज (3) तथा अभिजीत (01) हैं। भारतलाल पटवा कपड़ा व्यवसायी हैं। दो दिन पूर्व भारतलाल पटवा अपने पिता विंध्याचल पटवा के साथ खलीलाबाद स्थित दुकान पर चले गए थे। रविवार को सुबह करीब 9 बजे भारतलाल की बहन वंदना अपनी भाभी मोहिनी के कमरे में गई तो देखा कि मोहिनी का शव पंखे के सहारे लटक रहा था। छोटा बच्चा अभिजीत कमरे में ही था। दोनों बड़े बच्चे बाहर अपनी दादी के साथ थे। इस संदर्भ में परिवार का कोई सदस्य कुछ बताने को तैयार नहीं है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ परशुरामपुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed