फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body of a teenager was found hanging from a noose in the leg of a bed

Basti News: चारपाई के पाए में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Tue, 12 Aug 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenager was found hanging from a noose in the leg of a bed
सोनहा। सोनहा थाना क्षेत्र के मंडफ गांव में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे 13 वर्षीय किशोर का लोहे की चारपाई के पाए में बंधे दुपट्टे के फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंडफ गांव के कमल के परिवार के लोग खेत में फसल की निराई करने गए थे। उनकी दो बेटियां उर्मिला और निर्मला बगल में चाचा के घर गई थीं। उसके बरामदे की दीवार से सटी लोहे की चारपाई खड़ी करके रखी थी। करीब साढ़े चार बजे गांव के एक व्यक्ति की नजर चारपाई के लोहे के पाए में फंदे से लटके आदित्य को देखकर परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के लोग पहुंचे और कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतवाया। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने परिजनों व आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात आ रही है। पूरा सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed