फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body of a girl was found in a garden in Basti, with 45 wounds on her body

Basti News: बस्ती में बाग में मिला बच्ची का शव, शरीर पर 45 जख्म

Mon, 30 Jun 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The body of a girl was found in a garden in Basti, with 45 wounds on her body
भानपुर (बस्ती)। सोनहा थानाक्षेत्र के टेढ़ीकुइयां गांव के बाग में रविवार की सुबह एक 10 साल की बच्ची का खून से लथपथ शव मिला। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो कुत्तों के झुंड ने शव को घेर रखा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर 45 से अधिक जख्म मिलने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि कुत्तों के हमले से बच्ची की मौत हुई है। उसी गांव में एक और बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर रविवार को घायल कर दिया, बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला क्षेत्र के फूलपुर गांव के रहने वाले गयासुद्दीन की पत्नी मेराजुन्निशा तीन महीने पहले बच्चों को लेकर टेढ़ीकुइयां निवासी अपने भाई इकबाल के घर आई थी। मेराजुन्निशा ने बताया कि उसकी बेटी नूर शबा उर्फ शब्बो (10) रविवार को तड़के घर से करीब तीन सौ मीटर दूर बाग में आम बीनने गई थी। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो परिवार को लगा कि शायद कहीं खेल रही होगी। सुबह करीब सात बजे गांव के लोगों ने बाग में एक बच्ची का शव देखा। शव को कुत्तों ने घेर रखा था।
विज्ञापन

इस बीच खेत में सिंचाई के लिए गए मेराजुन्निशा के भाई इकबाल भी शव मिलने की जानकारी पाकर बाग में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शव उनकी भांजी शब्बो का था। शव के सिर और पैर का हिस्सा मिट्टी से ढका हुआ था। माना जा रहा है कि अपने आपको बचाने के लिए बच्ची ने काफी प्रयास किया लेकिन कुत्तों ने पीछा नहीं छोड़ा। मामले की जानकारी पर सीओ सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी और एसएचओ मोतीलाल भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि कुत्तों के नोचने से बच्ची की मौत हुई है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed