{"_id":"64b04a6d26b3eb16530e04a6","slug":"the-atmosphere-of-the-entire-highway-became-devotional-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1239-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भक्तिमय हो गया पूरे हाईवे का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भक्तिमय हो गया पूरे हाईवे का माहौल
Fri, 14 Jul 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या से पैदल जल लेकर आते कावड़िया।
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। अपने आराध्य महादेव का जलाभिषेक करने के लिए अयोध्या से पौराणिक सरयू नदी से जल भरकर भद्रेश्वरनाथ के लिए निकल चुके कांवड़ियों के हुजूम से हाईवे केसरिया मय हो गया है। मंगलवार शाम से ही शिवभक्त कांवड़ियों की टोली निकलनी शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को भारी संख्या में डीजे की धुन पर नाचते-गाते व महादेव के अनेक रूप की भेष भूषा में बोल बम का जयकारा लगाते चल रहे कावड़ियों के जयघोष से वातावरण भक्ति मय हो चला है।
कावड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन टीम बनाकर दिन-रात एक किए हुए है। हाईवे पर वाहनों का संचालन बंद है। जगह-जगह शिवभक्तों का फूल वर्षाकर स्वागत के साथ चिकित्सा शिविर व भंडारे की व्यवस्था है। कस्बे के बैजनाथ धर्मशाला पर लगातार 35वें वर्ष भंडारे का संचालन वृहस्पतिवार सुबह से शुरू हो गया है। यहां कांवड़ियों के लिए भोजन, जलपान, दवा, गर्म पानी, मसाज व पेटीएम काउंटर के साथ ही दवाओं की व्यवस्था की गई है।
कांवड़ियों के मनोरंजन के लिए शिव-पार्वती के भजनों व झांकी भी दिखाई जा रही है। मुरादीपुर चौराहे पर चेयरमैन कौशेलेंद्र प्रताप सिंह राजू की ओर से भंडारा व चिकित्सा शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा की जा रही है।
विज्ञापन
...
हर्रैया के इर्दगिर्द जुटे भारी संख्या में कांवड़िए
अयोध्या से निकले कांवड़ियों के सैकड़ों जत्थे बृहस्पतिवार की दोपहर तक करीब 40 किमी की दूरी तय कर हर्रैया कस्बे तक पहुंचकर आराम कर रहे हैं। दोपहर को निकली धूप व उमस से बचने के लिए लाखों की संख्या में पहुंचे कांवड़ियों ने हाइवे के किनारे स्कूलों, मंदिरों, धर्मशाला सहित तहसील परिसर, थाना परिसर, डाकबंगला, जलकल परिसर, पेट्रोल पंपों, बीआरसी मैदान सहित सड़कों के किनारे पेड़ों के नीचे डेरा डाल दिया है। उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने बताया कि राजस्व व पुलिस की टीमों के साथ अन्य विभागों के कर्मी लगातार व्यवस्था में लगे हुए है।