{"_id":"6748b9b89d03238eb10d2ca4","slug":"the-approach-of-the-bridge-built-on-lalganj-ghat-of-manorama-river-sank-basti-news-c-207-1-sgkp1006-128018-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मनोरमा नदी के लालगंज घाट पर बने पुल का अप्रोच धंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मनोरमा नदी के लालगंज घाट पर बने पुल का अप्रोच धंसा
विज्ञापन
मनवर नदी पर लालगंज कस्बे में बना पुल- संवाद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
लालगंज। जिले के उत्तरी भाग को रामजानकी मार्ग से जोड़ने वाले लालगंज के मनवर नदी के पुल का एप्रोच धंस गई है। उधर से गुजरने वाले वाहनों को अचानक तेज झटका लगता है। कोई न कोई राहगीर प्रतिदिन गिरकर घायल हो रहा है।
यह पुल कुदरहा ब्लॉक मुख्यालय व रामजानकी मार्ग को भी जोड़ता है। इसका निर्माण सेतु निगम ने 2011 में कराया था। पुल के दोनों तरफ एप्रोच का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने चार वर्ष पहले कराया था। मगर तीन वर्ष में ही वह टूट कर धंस गई। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। इस पुल से मसूरिहा, जगन्नाथपुर, अमरौना रौवागोवा, टिटहरी, तिघरा, देजी तुलसीपुर, खाखरा अमानानाबाद, अकेला कुबेरपुर कछुआडे, गोनार आदि गांवों के लोगों का प्रतिदिन आना-जाना रहता है।
स्थानीय निवासी संजय गोस्वामी, जयप्रकाश सिंह, राज करन सिंह, विभूति सिंह, अजय कुमार पाल, हरिश्चंद्र पाल आदि लोगों ने बताया कि अप्रोच टूट गया है। इसको अविलंब मरम्मत करने की मांग की गई।