{"_id":"651b20b76af281ed420ce8c5","slug":"the-accused-of-brutalizing-a-student-was-caught-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5222-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छात्रा से दरिंदगी करने का आरोपी पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छात्रा से दरिंदगी करने का आरोपी पकड़ा गया
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाने के मनौरी चौराहे के पास पकड़ा गया विकास
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज, बस्ती। कोचिंग जा रही वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की छात्रा के साथ एक गेस्ट हाउस में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी और मुक्का मारकर गर्भपात कराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में युवती ने केस दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि कोचिंग जाने के दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शहर के एक गेस्ट हाउस में ले जाकर दरिंदगी की।
थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि सोमवार को मनौरी चौराहे के पास दिन में 11:45 बजे एक युवक को शक के आधार पर रोककर पूछताछ की गई। सने अपने को विकास कुमार निवासी बनकटा थाना वाल्टरगंज बताया। इसके बाद ज्ञात हुआ कि इसी के खिलाफ छात्रा के केस दर्ज कराया है।
बता दें कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की एक छात्रा भिटिया स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने आती थी। उसी दौरान एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। छात्रा का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक शहर के रौता चौराहे पर स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गया। जहां उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ महीने बाद उसे गर्भवती होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
उसने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी झगड़ा करने लगा। उसने पेट पर मुक्का मारा जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने निर्देश पर वाल्टरगंज पुलिस ने 28 सितंबर को युवक पर केस दर्ज किया था।