फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   testing lab is open

Basti News: मंडल मुख्यालय पर 23 करोड़ से खुलेगी खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला

Tue, 18 Jul 2023 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
testing lab is open
बस्ती। मंडल में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए प्रयोगशाला की व्यवस्था की जा रही है। हाईवे पर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट इसका निर्माण यूपी सिडको करा रहा है। अब तक करीब 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इसी वित्तीय वर्ष के अंत तक यह पूरा हो जाएगा। इसके बाद खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच स्थानीय स्तर पर आसानी से हो सकेगी, जबकि अभी नमूना लखनऊ व बनारस भेजा जाता है।
विज्ञापन

जून 2019 में प्रदेश सरकार ने बस्ती मंडल मुख्यालयों पर खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला व मंडलीय कार्यालय खोले जाने का निर्देश जारी किया है। इसी के तहत राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज के पास तकरीबन 0.435 हेक्टेयर जमीन पर यूपी सिडको यानी उप्र समाज कल्याण निर्माण निगम ने प्रयोगशाला का निर्माण शुरू किया था। इसमें तीन मंजिला मुख्य भवन का ढांचा बनकर तैयार हो चुका है। इसमें 50 फीसदी दीवार चुनाई का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। प्लास्टर, फर्श व आंतरिक विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि दीपावली तक यह भवन पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

---

दर्जन भर कमरों से सुसज्जित होगी प्रयोगशाला

यूपी सिडको के अभियंताओं के अनुसार प्रयोगशाला के लिए 12 कमरों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें प्रयोगशाला प्रभारी कक्ष, कार्यालय कक्ष, नमूना प्राप्ति कक्ष, कोडिंग कक्ष, नमूना स्टोरेज कक्ष, संयंत्र कक्ष, रासायनिक प्रयोगशाला कक्ष, विश्राम कक्ष, हाट कक्ष, अभिलेख कक्ष, स्टोर व प्रसाधन का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

तेजी से कराया जा रहा निर्माण कार्य



खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सहायक अभियंता व अवर अभियंताओं की टीम निगरानी कर रही है। जल्द से जल्द निर्माण पूरा करा कर इसे विभाग को सुपुर्द कर दिया जाएग।
-इं. आरएमएल श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, यूपी सिडको बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed