फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tension in Padaria Chet Singh village

पड़रिया चेत सिंह गांव में तनाव, पुलिस व पीएसी तैनात

Tue, 30 Aug 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tension in Padaria Chet Singh village
पड़रिया चेत सिंह गांव में तनाव, पुलिस व पीएसी तैनात
विज्ञापन

रुधौली थाने के ट्रैक्टर चालक अंकित व युवती की मौत का मामला
दो समुदायों के बीच का मामला होने की वजह से पुलिस सतर्क
रुधौली (बस्ती)। झूठी शान की खातिर हुई ट्रैक्टर चालक अंकित की हत्या व युवती की मौत के चौथे दिन मंगलवार को भी पड़रिया चेत सिंह गांव में तनाव बना रहा। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से पुलिस प्रशासन सतर्क है। गांव में पुलिस व पीएसी के जवान गश्त कर रहे हैं।
वहीं, गांव के लोग इसकी चर्चा करने से कतरा रहे हैं। पुलिस उन सभी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, जिसे लेकर लोगों के मन में आशंका है। कमाने वाले बेटे की हत्या से विचलित अंकित की मां और परिवार के लोग तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी से संतुष्ट तो हैं, लेकिन कठोर सजा से कम उन्हें कुछ मंजूर नहीं है।
विज्ञापन

पड़रिया चेत सिंह निवासी अंकित (18) गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। पुलिस के अनुसार, उसका ट्रैक्टर मालिक की बहन से प्रेम संबंध था। दोनों के परिवारों को इसकी जानकारी थी। कुछ दिन पहले लड़की के भाइयों ने अंकित को चेतावनी दी थी। 26 अगस्त की रात अपने घर में दोनों को एक साथ देख लड़की के भाई आपा खो बैठे और गला दबाकर अंकित की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी दीपेंद्र चौधरी का कहना है कि हत्या करने के बाद तीनों आरोपी अंकित के शव को ठिकाने लगाने के लिए घर से निकले। आंख के सामने प्रेमी की हत्या होते देख युवती ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। तीनों भाई अंकित के शव को जब गन्ने के खेत में फेंककर घर लौटे तो लड़की की मौत हो चुकी थी। इन लोगों ने मस्जिद से एलान करवाने की रस्म अदा करने के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे युवती के शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया। दोपहर चार बजे के करीब गांव के एक व्यक्ति ने गन्ने के खेत में युवक का शव देखा। शव की पहचान अंकित के रूप में की गई। पुलिस ने डीएम के आदेश पर उसी रात युवती के शव को कब्र से निकलवाया। अंकित की मां की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया। सोमवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed