{"_id":"65e37f88db807016340bd0b4","slug":"ten-percent-discount-on-ac-buses-will-be-available-throughout-the-month-basti-news-c-207-1-sgkp1006-112290-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एसी बसों में दस फीसदी छूट अभी माह भर मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एसी बसों में दस फीसदी छूट अभी माह भर मिलेगी
Sun, 03 Mar 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। रोडवेज की एसी बसों से अब भी लोग दस फीसदी छूट पर लखनऊ तक का सफर पूरा कर सकेंगे। शासन ने इसे मार्च माह तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे बस्ती डिपो से हर दिन एक एसी बस की बेहतर सुविधा यात्रियों को मिलेगी।
राजस्व आय में गिरावट और घटती उपयोगिता को देखते हुए शीतकाल में परिवहन निगम ने दिसंबर से फरवरी तक एसी बसों के किराए में दस फीसदी की छूट दी थी। जब 29 फरवरी को समयसीमा समाप्त हुई तो परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इसमें 31 मार्च तक इजाफा करते हुए फरमान जारी कर दिया है।
एआरएम आयुष भटनागर के अनुसार, बस्ती डिपो से रोजाना एक एसी बस सुबह 10 से 11 बजे के बीच लखनऊ तक सेवा दे रही है। इसमें यात्रियों को छूट का लाभ 31 मार्च को मध्य रात्रि तक दिया जाएगा। एक तरफ तीन व दूसरी लाइन में दो सीट वाली एसी बसों का किराया अब 1.47 रुपये प्रति किमी प्रति सीट होगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार एक लाइन में दो व दूसरी लाइन में भी दो सीट वाली एसी बसों का किराया 1.74 रुपये प्रति किलो मीटर होगा। एसी शयनयान बसों का किराया 2.33 रुपये व वोल्वो (हाई एंड) का किराया 2.58 रुपये प्रति किमी प्रति सीट होगा। बताया कि एसी सेवाओं को लाभदायी बनाने के लिए यह फैसला शासन स्तर से लिया गया है।