फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ten dead from Corona, 58 new infected found

कोरोना से दस की मौत, 58 नए संक्रमित मिले

Sun, 23 May 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ten dead from Corona, 58 new infected found
कोरोना से दस की मौत, 58 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले के 58 और लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। जिले में महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में एक्टिव केस 707 हो गए हैं। इधर ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान दस लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। जिले में अब तक कोरोना से 296 की जान जा चुकी है। वहीं कैली में भर्ती 99 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण का इलाज बेहतर ढंग से हो रहा है। अब अस्पतालों में भरपूर जगह है। कोविड-19 के मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग पूरी नजर रखे हुए है। जिले में ब्लैक फंगस के अब तक एक भी केस नहीं मिला है। जिले में कांटेक्ट ट्रेसिंग की गति बढ़ाई जा रही है। हर पॉजिटिव केस पर संपर्क में आए कम से कम 25 लोगों का नमूना लिया जाना है। इसके लिए आरआरटी को सक्रिय कर दिया गया है। कहा अधिकांश लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उनकी निगरानी भी आरआरटी कर रही है। उन्हें दवाएं आदि की व्यवस्था की गई है। कोविड-19 के मरीजों को हर संभव मदद का प्रयास स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को 99 लोग रिकवर होकर अपने घर चले गए हैं। 58 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिले में अब तक 485053 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 481685 की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें से 470280 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 11405 पॉजिटिव केस हैं। 707 एक्टिव केस हैं। 3368 नमूनों के परिणाम का इंतजार है, जबकि अब तक 10328 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed