फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tell the agricultural friends the benefits of natural farming

Basti News: कृषि सखियों को बताए प्राकृतिक खेती के लाभ

Fri, 23 May 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Tell the agricultural friends the benefits of natural farming
नगर बाजार (बस्ती)। रासायनिक खेती के दुष्परिणामों से बचने के लिए प्राकृतिक खेती एक सशक्त और प्रभावी विकल्प बनकर उभर रही है। यह बात कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डाॅ. पीके मिश्र ने कही। वह नेशनल मिशन ऑन ऑर्गेनिक फार्मिंग के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती के लाभ बताए। कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं टिकाऊ खेती के विकल्पों को अपनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। शिक्षण कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान एवं मास्टर ट्रेनर राजेंद्र सिंह एवं राममूर्ति मिश्रा ने खेती की पारंपरिक तकनीकों के साथ-साथ आधुनिक प्राकृतिक विधियों के समन्वय पर जोर दिया। केंद्र के वैज्ञानिक आरबी सिंह ने बीज शोधन की तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी। गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. अंजली वर्मा ने प्राकृतिक पोषण वाटिका के प्रबंधन विषय पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पोषण वाटिका के माध्यम से परिवारों की सब्जी एवं पोषण आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बीबी सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक, तकनीकी कर्मचारी, कृषि सखियां एवं स्थानीय कृषक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed