फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   teft in businessman house

व्यवसायी के घर में ताला तोड़कर चोरी

Thu, 14 Jul 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
teft in businessman house
व्यवसायी के घर में ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

40 हजार नकदी समेत लाखों का सामान ले गए चोर
बकरीद में त्योहार मनाने गोरखपुर के बेलघाट गए थे दुकानदार
गांधीनगर में सीसीटीवी कैमरे की दुकान चलाते हैं काजी अनवार अहमद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के तुरकहिया मोहल्ला निवासी सीसीटीवी कैमरा दुकानदार के खाली घर में घुसे चोर जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। जिस समय चोरी की घटना हुई परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। पूरा परिवार बकरीद का त्योहार मनाने के लिए गांव गया हुआ था। वहां से लौटने के बाद घर के गेट का ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। कोतवाल संजय कुमार के अनुसार छानबीन की जा रही है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के तुरकहिया मोहल्ला निवासी काजी अनवार अहमद की गांधीनगर में सीसीटीवी की दुकान है। वह बकरीद का त्योहार मनाने के लिए तीन दिन पहले परिवार समेत गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के जितवारपुर अपने गांव चले गए। त्योहार मनाकर मंगलवार को गांव से जब लौटे तो घर के गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर कमरे में आलमारी का लॉक टूटा और सामान बिखरा हुआ था। इसे देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

उन्होंने डॉयल 112 पर इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। गांधीनगर पुलिस चौकी से मात्र दो सौ मीटर पीछे तुरकहिया मोहल्ले में स्थित घर पर हुई चोरी की घटना ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खडे़ कर दिए हैं। काजी अनवार के अनुसार चोर घर से चार लाख रुपये मूल्य के जेवरात, 40 हजार नकदी सहित एलईडी टीवी, म्यूजिक सिस्टम, मिक्सर मशीन सहित घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क और डीवीआर मशीन भी उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed