फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teenager who went to bathe in the canal dies due to drowning

नहर में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

Mon, 05 Jul 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Teenager who went to bathe in the canal dies due to drowning
नहर में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
विज्ञापन

भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में नाना के घर आए 15 वर्षीय किशोर राजू तिवारी की नहर में डूबने से मौत हो गई। चार घंटे की खोजबीन के बाद किशोर का शव नहर से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजू तिवारी निवासी कुतुबपुर छपिया थाना सोनहा सोमवार की सुबह इसी थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव निवासी रामचंद्र पांडेय के घर अपने ननिहाल आया था। वह खेत में धान की फसल लगवाने के लिए घर से निकला था। गांव के पास से होकर गुजरने वाली नहर में वह सुबह सवा दस बजे नहाने चला गया। पानी गहरा होने के चलते वह डूबने लगा।
विज्ञापन

उसे डूबता देख कुछ बच्चों ने इसकी सूचना उनके नाना के घर पर दी। फिर उसकी खोजबीन शुरू हुई। असनहरा चौकी और सोनहा थाने पर भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा और चौकी इंचार्ज जय प्रकाश चौबे ने पहले तो ग्रामीणों की मदद से जाल डलवाकर तलाश कराई, लेकिन किशोर का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब ग्रामीण खोजबीन कर हिम्मत हारने लगे तो प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्वयं नहर में उतरकर शव की खोज शुरू की। उन्हें पानी में उतरता देख कई पुलिसकर्मी भी सहयोग मेँ जुट गए और दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस टीम ने शव को नहर में खोजकर बरामद कर लिया।

राजू अभी तीन दिन पहले ही दिल्ली में रह रहे अपने पिता के पास से अपने गांव कुतुबपुर छपिया आया था। सोमवार की सुबह नाना के घर आया था। वह दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। हादसे की जानकारी होते ही उसके गांव और ननिहाल में मातम पसर गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed