फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teenager injured by tractor dies in Ayodhya

Basti News: ट्रैक्टर की चपेट से घायल किशोर की अयोध्या में मौत

Wed, 03 May 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 03 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Teenager injured by tractor dies in Ayodhya
परशुरामपुर (बस्ती)। परशुरामपुर कस्बे में सोमवार रात सामने सांड़ आने से बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल किशोर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे सीएचसी परशुरामपुर से श्रीराम हॉस्पिटल अयोध्या रेफर किया गया था। मृतक के रिश्तेदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

परशुरामपुर थाने के लक्ष्छीपुर निवासी पंकज कुमार गौतम सोमवार रात बाइक से अपने बेटे अनुभव कुमार गौतम (13) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। परशुरामपुर कस्बे में अचानक सड़क पर एक सांड आ गया। सांड से बचने के प्रयास में उनकी बाइक फिसल गई। जिससे पिता-पुत्र बाइक समेत सड़क पर गिर गए। उसी समय उधर से गोंडा जिले के छपिया निवासी विनोद ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पहुंच गए। अनुभव ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से पिता-पुत्र को सीएचसी परशुरामपुर ले गई। हालत नाजुक देख डाक्टर ने उन्हें श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया गया। जहां अनुभव की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसएचओ रामेश्वर यादव ने बताया कि मृतक के मामा दिनेश कुमार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed