फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teenager beaten by big boys, died during treatment

Basti News: मनबढ़ों ने किशोर को पीटा, इलाज के दौरान मौत

Wed, 15 Nov 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Teenager beaten by big boys, died during treatment
नगर थाना क्षेत्र के अगई भगाड़ गांव में सोमवार को हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नशे में धुत होकर अपशब्द कहने से मना करना नगर थाना क्षेत्र के अगई भगाड़ गांव के कुछ लोगों को इतना नागवार गुजरा कि गोलबंद होकर मारपीट करने पहुंच गए। लोहे की रॉड से 14 वर्षीय किशोर के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से रेफर होने पर बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर ले गए, जहरं इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।
घटना से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या व बलबा समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि गांव की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के अगई भगाड़ निवासी राजू राजभर ने बताया कि गांव के विजय पाल सिंह सोमवार को नशे में उसके दरवाजे पर आकर अपशब्द कहने लगे। राजू के मुताबिक उनका 14 वर्षीय भतीजे रवि राजभर ने उन्हें अपशब्द कहने से मना करने लगा। इससे नाराज विजय पाल सिंह वहां से चले गए और कुछ देर बाद राम प्रताप सिंह, मारकंडेय सिंह, सोनल सिंह व तुसार उर्फ मंकू सिंह के साथ पहुंचकर रवि राजभर की लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुसार व उर्फ मंकू सिंह ने भी लोहे की पाइप से रवि राजभर के सिर पर वार कर दिया। वह वहीं अचेत होकर गिर गया। बीच-बचाव करने पर राजू,उसके बेटे गुलशन व पुत्री रागिनी की भी पिटाई की। थाना प्रभारी नगर संतोष कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा राजू राजभर की तहरीर पर विजयपाल, राम प्रताप, मारकंडेय सिंह, सोनल सिंह, तुसार उर्फ मंकू सिंह के खिलाफ मारपीट, बलबा व गैर इरादा हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक दूधराम गांव में पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने हर संभव पीड़ित परिवार की मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed