{"_id":"692c9c5512b9ce2084080adf","slug":"teenage-girl-hanged-herself-after-being-slapped-by-her-uncle-basti-news-c-207-1-sgkp1006-148686-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चाचा के थप्पड़ मारने से क्षुब्ध किशोरी ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चाचा के थप्पड़ मारने से क्षुब्ध किशोरी ने लगा लिया फंदा
Mon, 01 Dec 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। थानाक्षेत्र के सड़वलिया गांव में रविवार को सुबह पारिवारिक बंटवारे के विवाद के दौरान चाचा के थप्पड़ मारने से क्षुब्ध 14 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतका पलक की मां इंद्रावती की तहरीर पर आरोपी चाचा दिनेश समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सड़वलिया निवासी इंद्रजीत का मकान एक है लेकिन उसमें तीन भाई रहते हैं। उनके छोटे भाई दिनेश से कमरे और घर के बगल की जमीन के हिस्से को लेकर रविवार की सुबह कहासुनी हो रही थी। पुलिस के मुताबिक उसी बीच में इंद्रजीत की 14 वर्षीय पुत्री पलक ने कुछ बोल दिया। जिससे तैश में आकर चाचा दिनेश ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने जाने लगे, रास्ते में ही उन्हें घर से सूचना मिली कि पलक ने कमरे में फंदा लगा लिया।
यह सुनकर थाने जा रहे परिवार के लोग भागकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और परिवार के लोगों से पूछताछ की। गांव में घटना को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है। एसओ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।