फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teen dies after drowning in a pond

Basti News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत

Mon, 01 Sep 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Teen dies after drowning in a pond
भानपुर। सोनहा थानाक्षेत्र के खोरिया गांव में रविवार को कमलगट्टा निकालने तालाब में उतरा किशोर गहरे पानी में डूब गया। साथ गए दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। परिवार के लोग और ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे तलाश के बाद उसे निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

खोरिया के आशीष प्रजापति (16) रविवार सुबह करीब नौ बजे पड़ोस के हमउम्र साथियों के साथ गांव के पूरब तरफ तालाब में कमलगट्टा निकालने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी की तरफ पहुंचकर डूबने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया मगर आशीष डूबकर लापता हो गया। कुछ लड़के भागकर आशीष के घर जानकारी दी। सूचना पर परिजनों के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। तालाब में घुसकर कई लोगों ने खोजबीन शुरू की। करीब दो घंटे बाद आशीष को तालाब से बाहर निकाला जा सका,मगर उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया। इसके बाद परिजनों के अनुरोध पर शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
विज्ञापन

आशीष अपने माता- पिता के चार संतानों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed