फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   teekaakaran se chhoote logon kee taiyaar hogee soochee

कोरोनारोधी टीकाकरण से छूटे लोगों की तैयार होगी सूची

Fri, 26 Nov 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
teekaakaran se chhoote logon kee taiyaar hogee soochee
कोरोनारोधी टीकाकरण से छूटे लोगों की तैयार होगी सूची
विज्ञापन

आशा व आंगनबाड़ी के अलावा धर्म गुरुओं व स्कूल प्रबंधकों का लिया जाएगा सहयोग
बस्ती। कोरोनारोधी व नियमित टीकाकरण से छूटे लोगों की सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए अभियान चलेगा। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों का ब्योरा जुटाएगी। सूची तैयार कर छूटे लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसमें स्कूल प्रबंधकों व धर्म गुरुओं का भी सहयोग लिया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि कोविड-19, विशेष संवेदीकरण एवं लक्षणयुक्त व्यक्ति की पहचान के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। कोरोनारोधी टीका न लगवाने वाले 45 साल से अधिक उम्र वालों की सूची टीम तैयार करेगी। नियमित टीकाकरण से छूटे दो साल तक के बच्चों का भी ब्योरा जुटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीम लोगों के घर पर पहुंचकर पहले शिष्टाचार निभाएगी। परिवार के लोगों को कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी देगी। इसके बाद बचाव के उपाय बताएगी। परिवार के लोगों में कोरोना व अन्य बीमारियों के लक्षण के बारे में पूछेगी। इस दौरान उन लोगों की सूची तैयार कराई जाएगी, जिन्होंने अब टीका नहीं लगा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परिवार में किसी की सांस फूल रही है, पसली चल रही है तो इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय सीएचसी के प्रभारी को टीम देगी। सूचना मिलते ही उस व्यक्ति की जांच कराकर इलाज कराया जाएगा। यह भी बताया जाएगा कि भविष्य में किसी सदस्य को कोरोना आदि का लक्षण दिखाई देता है तो घर के बाहर चस्पा स्टिकर पर अंकित नंबर पर तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि गांव-गांव चिह्निकरण के साथ अब टीकाकरण में स्कूल प्रबंधकों व धर्म गुरुओं की मदद ली जाएगी। उन्हें यह बताया जाएगा कि वे लोगों को कोरोना से बचाव के लिए प्रोत्साहित करें।
कोटे की दुकान पर दिखाना पडे़गा प्रमाणपत्र
बस्ती। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि अब उचित दर विक्रेता टीकाकरण का प्रमाणपत्र देखने के बाद कार्डधारकों को राशन देंगे। प्रथम डोज लगवा चुके कार्डधारकों को दूसरा डोज लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे।। चिह्नित स्थानों पर उचित दर विक्रेताओं की ओर से आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता से टीकाकरण के लिए सूची प्राप्त कर अपनी उपस्थिति में टीका लगवाएंगे। संवाद
आशा की सूझबूझ से हुई कोरोना मरीज की पहचान
बस्ती। बनकटी ब्लॉक के बसौढ़ी गांव की आशा कार्यकर्ता संगीता गुप्ता की सूझबूझ से कोरोना मरीज की समय से पहचान हो सकी। रिश्तेदारी में आई संतकबीरनगर जिले की महिला में कोरोना के लक्षण दिखने पर आशा कार्यकर्ता ने उसे पीएचसी बनकटी पर ले जाकर जांच कराई। आरटीपीसीआर जांच में वह कोविड पॉजिटिव मिली। महिला का संतकबीरनगर जिले के कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आशा संगीता गुप्ता ने बताया कि 65 वर्षीय महिला की गांव में रिश्तेदारी है। कुछ दिन पहले वह आई थी। उसे बुखार, खांसी व सांस फूलने की समस्या थी। इस बात की जानकारी होने पर वह महिला को देखने गईं। प्रथम दृष्टया टीबी या कोविड की आशंका को देखते हुए परिजनों से महिला की जांच कराने का सुझाव दिया। पीएचसी में 22 नवंबर को बलगम व कोविड की जांच हुई। बीपी व कई अन्य तरह की जांच भी हुई। अन्य जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed