फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Technical team reached Bantikra, took samples

Basti News: चित्रकूट के बजरंगी बाबा ने राजस्थान के जालिम को किया चित

Sun, 05 Nov 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 05 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Technical team reached Bantikra, took samples
नगर पंचायत कप्तानगंज के नकटीदेई में शुरू हुई कुश्ती
विज्ञापन

जम्मू के गनी ने पंजाब के कलुआ पहलवान को पटखनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पंचायत कप्तानगंज के नकटीदेई में शनिवार से अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र का मुकाबला राजस्थान के जालिम सिंह व चित्रकूट के बजरंगी बाबा के बीच हुआ। जालिम सिंह को हार का सामना करना पड़ा। नेपाल के लकी थापा ने पंजाब के सोनू पहलवान को पटखनी दी। जम्मू के गनी ने पंजाब के कलुआ पहलवान को चित किया।
अलीगढ़ के वकार ने दिल्ली के मोंटी को पटखनी दी। चंबल के मलखान सिंह ने राजस्थान के जालिम सिंह, नेपाल के लकी थापा हरियाणा के छोटू, पंजाब के जग्गा ने दिल्ली के मोंटी को पटखनी दी। दिल्ली के रवि व झांसी के अंकित, सहारनपुर के परवेज व जम्मू के बबलू, झांसी के हवलदार व चित्रकूट के बजरंगी दास, पंजाब के जग्गा व नेपाल के लकी थापा, जम्मू के गनी व नेपाल के लकी थापा के बीच का मुकाबला बराबरी का रहा।
विज्ञापन

महिला वर्ग में गोंडा की शिवांगी व प्रयागराज की रोशनी, गोरखपुर की सरिता और बेगूसराय बिहार की जूही के बीच का मुकाबला बराबरी का रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। दंगल में रेफरी की भूमिका में मुन्ना टाइगर और संचालन मोहम्मद करीम दीपू ने किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष धनपत सिंह, राजकुमार गुप्ता, जेपी सोनी, वीर कुमार, अमित सिंह, अनिल कुमार तिवारी, संजय चौधरी, दीप कुमार, गोपीनाथ मिश्रा, द्वारिका प्रसाद मिश्रा, अखिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed