Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Team visits cooperatives, assesses distribution of fertilizers and seeds

Basti News: समितियों पर पहुंची टीम, खाद-बीज वितरण का लिया जायजा

Thu, 05 Nov 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Team visits cooperatives, assesses distribution of fertilizers and seeds
बसडीला में खाद वितरण कराते एआर कोऑपरेटिव रविशंकर स्रोत विभाग
बस्ती। समितियों पर खाद-बीज की किल्लत को लेकर डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कृषि विभाग एवं सहकारिता के अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को उप कृषि निदेशक अशोक कुमार की टीम ने बनकटी एवं साऊंघाट ब्लॉक की साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि बनकटी क्षेत्रीय सहकारी समिति सजनाखोर पहुंचे। यहां सचिव राम सरन चौधरी पीओएस मशीन के जरिये खाद का वितरण करते हुए पाए गए। उन्होंने अवगत कराया कि आज यूरिया 1.80 एमटी, डीएपी 1.2 एमटी की बिक्री की गई है। बताया कि यह समिति रोस्टर के अनुसार सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को खुलती है। साधन सहकारी समिति बोकनार शोभनपार में सचिव विंदेश्वरी पांडेय मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि यह समिति प्रतिदिन खुलती है। यहां यूरिया 5.49 एमटी, डीएपी 7.2 एमटी का वितरण किया गया था। चित्राखोर गंगौरी समिति पर सचिव प्रदीप कुमार ने जानकारी दी समिति पर यूरिया केवल दो बोरी और डीएपी दो बोरी उपलब्ध है। उनके पास तीन समितियों का प्रभार है। इस पर उप कृषि निदेशक ने उपलब्धता बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

-
बगैर लाइसेंस बीज बेचने पर होगी कार्रवाई
बस्ती। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबू राम मौर्य ने बुधवार को अपने कार्यालय में बीज विक्रेताओं की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि बगैर वैध लाइसेंस के बीज की बिक्री नहीं की जा सकती है। यदि कहीं से इस तरह की सूचना मिलती है तो तत्काल विभाग को अवगत कराया जाए। निर्देशित किया कि प्रत्येक दुकान के बाहर स्पष्ट रूप से बीज का रेट व स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित होना चाहिए। इसे प्रतिदिन अपडेट किया जाए। दुकान के बाहर लगे बोर्ड पर फर्म का नाम, बीज लाइसेंस संख्या, लाइसेंस की वैधता तिथि एवं प्रोपराइटर का मोबाइल नंबर जरूर अंकित होना चाहिए। किसानों को बीज बिक्री पर अनिवार्य रूप से बिल/रसीद दी जाए। इसमें कृषक का नाम व पता, बीज का नाम, प्रजाति, लॉट संख्या, आपूर्तिकर्ता संस्था का नाम और कृषक के हस्ताक्षर/अंगूठा निशान दर्ज होना चाहिए। निर्धारित प्रारूप पर स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर बनाकर प्रतिदिन पूर्ण किया जाए। केवल गुणवत्तायुक्त एवं अधिसूचित प्रजातियों के बीजों की ही बिक्री की जानी है। चेतावनी दी कि यदि निरीक्षण के दौरान यदि इन शर्तों का पालन होते नहीं पाया गया तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed