फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Team landed to make Badevan-Companybagh four lane...Marking done on both sides of the road

Basti News: बड़ेवन-कंपनीबाग फोरलेन बनाने के लिए उतरी टीम... सड़क के दोनों तरफ हुई मार्किंग

Wed, 27 Dec 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 27 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Team landed to make Badevan-Companybagh four lane...Marking done on both sides of the road
बस्ती। शहर के प्रवेश मार्ग बड़ेवन से कंपनीबाग तक की सड़क को फोरलेन में बदलने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम सड़क पर उतरी। इस दौरान प्रस्तावित लंबाई 1.750 किमी तक सड़क के दोनों तरफ मार्किंग की गई। सड़क के मध्य से दोनों तरफ 11-11 मीटर चौड़ाई पर निशान लगाया गया। इस जद में आने वाले सभी तरह के निर्माण तोड़कर नई सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर अभिषेक सिंह व तकनीकी टीम बड़ेवन चौराहे पर पहुंची। फोरलेन सड़क बनाने के लिए मापी का कार्य शुरू किया गया। टीम को देखकर दुकानदार एवं भवन स्वामी बाहर आ गए। टीम ने सड़क के मध्य से दोनों तरफ 11 मीटर की चौड़ाई पर मार्किंग की। इस जद में दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों और घरों के चबूतरे, रैंप, सीढि़यां आदि निर्माण ढहाने के लिए चिह्नित किए गए। विभाग की मानें तो इसका कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा। क्योंकि निर्धारित 22 मीटर के अंदर पाए गए निर्माण अतिक्रमण की जद में माने जा रहे हैं। टीम ने बड़ेवन से लेकर कटरा, फव्वारा तिराहा, कंपनीबाग क्षेत्र में पूरे दिन मार्किंग का कार्य किया।
विज्ञापन

हाईवे को शहर से जोड़ने वाली सात मीटर चौड़ी यह सड़क 22 मीटर चौड़ाई में डिवाइडर के साथ फोरलेन बनाई जाएगी। इस पर 16.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली किस्त के रूप में 4 करोड़ 14 लाख 51 हजार रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बड़ेवन से कंपनीबाग तक 1.750 किमी तक सड़क के लिए जमीन का मार्किंग भी कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन सड़क के लिए मार्किंग की गई 22 मीटर चौड़ाई में दोनों तरफ नाले का निर्माण किया जाएगा। सड़क और नाला निर्माण के बाद तमाम निजी एवं सरकारी भवन बिल्कुल सट जाएंगे। भवन एवं दुकानों के सामने सहन एवं पार्किंग के लिए निर्माण हटाकर नए सिरे से जगह बनानी पड़ सकती है।
पीडब्ल्यूडी बनाएगा सरकारी भवनों की चहारदीवारी
फोरलेन सड़क निर्माण में प्राथमिक विद्यालय बैरिहवा, सदर तहसील और बीडीए की चहारदीवारी को ढहाना पड़ेगा। पीडब्ल्यूडी सड़क की जद से बाहर नए सिरे से इन विभागों को चहारदीवारी बनाकर देगी। इसके अलावा आवास विकास गेट और काली मंदिर भी सड़क निर्माण की जद में हैं। इनके पुनर्निर्माण की योजना फिलहाल नहीं बन पाई है।
बिजली के खंभे की शिफ्टिंग के बाद शुरू होगा कार्य
बड़ेवन से कंपनीबाग तक सड़क के किनारे 100 से अधिक बिजली के खंभे लगे हैं। इन्हें बिना फोरलेन की जद से बाहर किए निर्माण शुरू नहीं हो पाएगा। विभाग ने खंभे की शिफ्टिंग के लिए बिजली निगम को धन भी उपलब्ध करा दिया है। बिजली निगम की मानें तो सप्ताह भीतर खंभे की शिफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी।


सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने में अब बहुत देरी नहीं है। बिजली निगम जैसे ही खंभे की शिफ्टिंग का कार्य खत्म कर देगा, उसी के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
-अवधेश प्रसाद, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed