{"_id":"62cf1397be303e0a150f4d15","slug":"teachers-worshipped-basti-news-gkp443588555","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु चरणों में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु चरणों में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
गुरुपूर्णिमा पर रूधौली क्षेत्र के माँ बाघेश्वरी मंदिर के मंहत अभिनंदन करते लोग।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु चरणों में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा पर वक्ताओं ने बताई गुरु की महत्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गुरु पूर्णिमा के मौके पर बुधवार को जगह-जगह समारोह आयोजित किए गए। इस मौके पर गुरु की महत्ता बताई गई और उनके रूपों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर पूजन-अर्चन किया गया।
अखंड संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कटेश्वरपार्क स्थित आस्था आयुर्वेदिक व एक्यूप्रेशर सेंटर पर महासचिव डॉ. नवीन सिंह के संयोजन में विशेष आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने स्व. एमपी खेमका के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। डॉ. नवीन ने कहा कि गुरु के चरणोें में पूर्ण विश्वास और सिद्ध आस्था हो तो गुरु का मार्गदर्शन मिलता है। कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ीं डॉ. अर्चना दूबे ने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान की पूर्णता संभव नहीं है। इस मौके पर इं. जयपाल दास, योगाचार्य राम मोहन पाल, डॉ. रमेश चंद्रा, श्रवण कुमार गौड़, मनीषा सिंह व कनकलता शर्मा आदि मौजूद रहीं।
इसी क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग की वंदना सभा में महर्षि वेद व्यास की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। आचार्य वायुनंदन मिश्र ने कहा कि हमारे जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है। भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से भी बढ़कर माना जाता है। बताया कि अषाढ़ माह की पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन
रुधौली के सिद्धपीठ मां बाघेश्वरी धाम-सुरवार कला में स्वामी सरजूदास महाराज व पवन दास महाराज को भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय नारायन तिवारी ने अंग वस्त्र व माला पहनाकर अभिनंदन किया। कहा कि भारतभूमि के कण-कण में गुरु की महत्ता विद्यमान है। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह, राम उग्रह जायसवाल, विजय कुमार राजू व सतीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
कुदरहा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में अखंड रामचरित मानस का पाठ कर भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत संतराम दास ने भगवान के अलावा अपने गुरु बाबा राम नारायण दास की विधि-विधान से पूजा की। महंत संतराम दास ने कहा कि जिस किसी के भी जीवन में गुरु का आशीर्वाद नहीं है, उसके लिए कुछ कर पाना मुश्किल है। इस मौके पर कुदरहा के प्रमुख अनिल दूबे, रघुनाथ सिंह, महंत पाल, बालकृष्ण उर्फ पिंटू तिवारी, कमल सिंह, महंत यादव, रणविजय सिंह व रामवृक्ष यादव आदि मौजूद रहे।