{"_id":"6aeb955c7e3a9bd53f0e25d6","slug":"teachers-continued-their-protest-for-the-third-consecutive-day-over-pending-demands-basti-news-c-207-1-bst1005-171083-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने तीसरे दिन भी जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने तीसरे दिन भी जताया विरोध
विज्ञापन
एपीएन में विरोध जताते शिक्षक स्रोत संगठन
बस्ती। शिक्षकों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) एवं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (सुएक्टा) के आह्वान पर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत महाविद्यालय शिक्षक संघ के बैनर तले सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इसमें महाविद्यालय के शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ शिक्षक डॉ. त्रिलोकी नाथ, प्रो. राजेश सिंह, प्रो. गोपाल जी कुशवाहा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह और प्रो. प्रदीप कुमार ने कहा कि शिक्षक उच्च शिक्षा व्यवस्था की मूल आधारशिला हैं। उनकी सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के बिना शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव नहीं है। यह आंदोलन केवल शिक्षकों की व्यक्तिगत मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि उच्च शिक्षा के समग्र हित से जुड़ा है।
विरोध प्रदर्शन में प्रो. सुष्मिता श्रीवास्तव, डॉ. विशाल प्रकाश, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सपना रानी, डॉ. विजय सिंह, डॉ. प्रमोद रावत, डॉ. संजय गौतम, डॉ. सूर्यप्रताप वर्मा, डॉ. प्रियेश चौरसिया, अक्षय कुमार, डॉ. प्रियंका राजपूत, हरिओम पटेल, संदीप कन्नौजिया, डॉ. संजय सिंह और डॉ. आयुषी मिश्रा समेत महाविद्यालय के अनेक शिक्षक शामिल रहे। शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि महासंघ के निर्देश पर आंदोलन के प्रथम चरण में शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए सांकेतिक विरोध जारी रखेंगे। बृहस्पतिवार को जिले भर के शिक्षक एकत्रित होकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। एपीएन पीजी कॉलेज और गौर के कृषक पीजी कॉलेज में शिक्षक विरोध प्रदर्शन किए।