{"_id":"66bd14b0f90b9ab7e3081be6","slug":"teachers-angry-over-non-availability-of-books-in-schools-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122141-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्कूलों में किताबें न पहुंचने पर भड़के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्कूलों में किताबें न पहुंचने पर भड़के शिक्षक
Thu, 15 Aug 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों और शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम रवीश गुप्ता को 29 सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कक्षा एक एवं कक्षा दो की कोई भी पुस्तक बच्चों को विभाग ने उपलब्ध नहीं कराया गया। अन्य कक्षाओं की सभी किताबें भी नहीं दी गईं हैं। इससे बच्चों के पठन-पाठन में बाधा उत्पन्न हो रही है।
ज्ञापन में कहा गया है कि विभागीय पोर्टल पर फीड होने के बाद भी जनपद के करीब 63000 बच्चों को ड्रेस, जूता, बैग की धनराशि नहीं भेजी गई। अधिकतर बीआरसी पर आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया ठप है। मशीनें खराब हैं। अनेक विद्यालयों के हैंडपंप खराब हैं या दूषित जल दे रहे हैं। इनकी मरम्मत कराई जाय। अनेक शिक्षक दूदूसरे विकास क्षेत्रों में बच्चों को लेकर अपने किराये के संसाधन से आधार कार्ड बनवाने जाते हैं। आधार कार्ड न बन पाने के कारण बच्चों का डीबीटी आदि कार्य नहीं हो पा रहा है। मांग की गई कि जनपद में शिक्षकों का समायोजन वर्तमान छात्र संख्या के आधार पर किया जाय। पदोन्नति प्रकिया शुरू कराई जाय। इस दौरान जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव आदि शामिल रहे।