फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   teacher training

Basti News: विज्ञान शिक्षकों ने सीखी प्रोजेक्ट बनाने की बारीकियां

Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
teacher training
बस्ती। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज रामबाग के सभागार में हुई। उद्घाटन सहायक निदेशक शिक्षा संजय कुमार शुक्ल, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह और जिला समन्वयक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने किया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न इंटर काॅलेजों, जूनियर हाईस्कूल और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों ने प्रतिभाग कर प्रोजेक्ट बनाने की बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन

सहायक शिक्षा निदेशक संजय शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित कर उनमें अपने आसपास की समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ ही उसके निदान और समाज की उन्नति के लिए नए रास्ते बनाने की दिशा देता है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों में विज्ञान के प्रति आकर्षण पैदा करने और उनके भीतर वैज्ञानिक सोच विकसित करके उनके आसपास की चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त रुढ़ियों को विज्ञान के माध्यम से दूर करने के लिए विज्ञान कांग्रेस की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने कहा कि शिक्षक को बच्चों में विभिन्न समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर उसकी समझ विकसित करने और वैज्ञानिक विधि से उसके निदान के अवसर उपलब्ध कराने चाहिए। उन्होंने स्थानीय परिवेश में छोटी-छोटी चीजों और समस्याओं पर वैज्ञानिक प्रोजेक्ट बनाने की जरूरत बताई। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने बाल विज्ञान कांग्रेस के उद्देश्य, महत्व, मुख्य विषय व उप विषय सहित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। जनपद के बच्चों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम रहा कि गत वर्षों में जिले का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में जिला बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा, तब तक ब्लाकों में यह आयोजन पूर्ण कर लिए जाएं। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र को जिला समन्वयक अरविंद सिंह व विशेषज्ञ कृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुरभि सिंह, वी. रविकुल पांडेय ने प्रोजेक्ट बनाने में समस्या चयन, आंकड़ों का संग्रह व विश्लेषण, सर्वे, रिपोर्ट तैयार करने तथा चार्ट आदि बनाने की विस्तार से जानकारी दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य की तरफ से स्मृति चिह्न देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed