फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teach a lesson to those who repeatedly cut the divider

Basti News: जो बार-बार डिवाइडर काटे उन्हें सिखाएं सबक

Wed, 27 Nov 2024 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teach a lesson to those who repeatedly cut the divider
बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने एनएचआई के प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र कुमार को निर्देशित किया कि सर्विस रोड विक्रमजोत, हर्रैया, सब्जी मंडी, पाॅलीटेक्निक चौराहा, मनौरी चौराहा की जर्जर स्थिति को तत्काल ठीक कराया जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग के अवैध कटों को बंद किया जाय। इसके लिए समिति का गठन किया जाए। जो व्यक्ति अवैध कट को बार-बार क्षतिग्रस्त करे तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

कहा कि ठंड में कोहरे के दृष्टिगत सड़कों पर लो-विजिबिलिटी हो जाती है, इससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। इसलिए खंभों पर लगी लाइटों को ठीक करा दिया जाए। इसके साथ ही खंभो पर रिफ्लेक्टर भी लगा दिया जाएं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर झाड़ियों की कटाई-छटाई व साफ-सफाई कराने का भी डीएम ने निर्देश दिया है। रास्तों पर रंब्लिंग स्ट्रिप लगाएं जाएं। बैठक में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार, डीडीओ अजय सिंह, उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक, शाहिद अहमद सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed