फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Target to send 2500 stray cows to cow shelter

Basti News: 31 दिसंबर तक 2500 छुट्टा गोवंश को गोशाला भेजने का लक्ष्य

Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Target to send 2500 stray cows to cow shelter
- सभी तहसीलों में ट्रैक्टर बेस्ड कैटिल कैचर संचालित करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 31 दिसंबर तक 2500 छुट्टा गोवंश को पकड़कर आश्रय स्थल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पशुपालन विभाग अभियान चला रहा है। सोमवार को डीएम अंद्रा वामसी ने इसकी समीक्षा की।
डीएम ने निर्देश दिए कि सभी तहसीलों में ट्रैक्टर बेस्ड कैटिल कैचर संचालित किए जाएं। प्रत्येक दिन अभियान चलाकर 31 दिसंबर तक दिए गए लक्ष्य को पूरा किया जाए। अभियान को सफल बनाने के लिए कंट्रोल रूम का नंबर प्रचारित किया जाए ताकि आम आदमी भी छुट्टा पशुओं के संबंध में सूचना दे सकें। डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र में वास्तविक छुट्टा गोवंशीय पशुओं की सूची तैयार करें।
विज्ञापन

अभियान की समाप्ति पर इस आशय का प्रमाणपत्र देना होगा कि अब क्षेत्र में कोई भी गोवंशीय पशु नहीं हैं। इस कार्य में सभी पशु चिकित्साधिकारी भी सक्रिय सहयोग करते हुए पशुओं का संरक्षण और उनके इलाज, टीकाकरण, टैगिंग का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कराएं। इसके अलावा सभी बीडीओ पीएम किसान सम्मान निधि की ई-केवाईसी, आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड तथा कायाकल्प योजना के तहत सभी कार्य समय से पूर्ण कराए। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. एके कुशवाहा ने बताया कि 5 नवंबर तक 70 पशु संरक्षित किए जा चुके हैं। इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, एडीएम कमलेश चंद्र, एसडीएम शत्रुघन पाठक, आशुतोष तिवारी, डाॅ. शिवमूर्ति साहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed