फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tap water will be available 24 hours in Awas Vikas Colony

Basti News: आवास विकास कॉलोनी में 24 घंटे मिलेगा नल का जल, रुधौली में बहेगी अमृत धारा

Sun, 08 Sep 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 08 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Tap water will be available 24 hours in Awas Vikas Colony
पानी की टंकी।
शासन से मिली दोनों परियोजनाओं को मंजूरी, शुरू हुई टेंडर की प्रक्रिया
विज्ञापन

पायलट प्रोजक्ट के तहत शहर की सबसे बड़ी कॉलोनी में मिलेगी दिन-रात पेयजल की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर की सबसे बड़ी कॉलोनी और वार्ड आवास विकास में अब 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की योजना को मंजूरी मिल गई है। साथ ही, रुधौली नगर पंचायत में भी पेयजल परियोजना को गति मिल जाएगी। यहां लंबे समय से अधर में लटकी टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में परियोजना अब धरातल पर उतर जाएगी।
आवास विकास कॉलोनी के 1624 घरों के करीब आठ हजार लोगोंं को आठ घंटे की जगह दिन-रात 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की योजना नगरीय जल निगम ने बनाई है। योजना के तहत करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। नगरीय जल निगम ने अमृत योजना फेज-टू में पायलट प्रोजक्ट के तहत शहर के आवास विकास वार्ड को चुना है। जहां 24 घंटे जलापूर्ति की व्यवस्था करनी है।
विज्ञापन

इसके लिए साल भर पहले तत्कालीन अधिशासी अभियंता रेहान फारूकी व सहायक अभियंता ओपी चौधरी की टीम ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय के जरिये शासन को भेजा था, जिसे शासन ने जनवरी में ही स्वीकृति दे दिया था और टेंडर प्रक्रिया चालू करने के निर्देश दिए थे। इसी बीच चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। अब चूंचुनाव संपन्न हो चुका है।ऐसे मेंं जल निगम मुख्यालय स्तर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द काम चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के मुताबिक हर घर में बैटरी वाले मीटर लगाए जाएंगे, ताकि बिजली न रहने पर भी वह सक्रिय रहें। इससे पूरे वार्ड के सभी घरों में खर्च किए जाने वाले पेयजल की जानकारी भी मिलती रहेगी। पानी के रिसाव और बहाव की भी एक ही जगह से निगरानी हो सकेगी। वार्ड में पहले से सात सौ किलोलीटर का वाटर हेड टैंक है। बावजूद इसके एक नलकूप व एक हजार किलोलीटर पेयजल टंकी का और इंतजाम किया जाएगा।
...
ठेकेदारों की बेरुखी से ठप पड़ी थी रुधौली की पेयजल परियोजना
रुधौली नगर पंचायत की करीब 20 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की परियोजना ठेकेदारों की बेरुखी के कारण ठप थी। जबकि नगरीय जल निगम की टीम ने 33 करोड़ 64 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन से मंजूरी ले ली थी। जनवरी 2024 में टेंडर की प्रक्रिया भी चालू करवा दिया था। टेंडर प्रक्रिया में सिर्फ दो ही ठेकेदारों के हिस्सा लेने कारण पूरी तैयारी पर पानी फिर गया। इधर जब तक जल निगम दोबारा टेंडर निकालकर निविदा आमंत्रित करता, तब तक लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका था। लिहाजा पूरी परियोजना ठप पड़ गई थी। इधर जब दोबारा टेंडर निकाला गया तो कई ठेकेदारों ने हिस्सा लिया और टेंडर फाइनल भी हो गया। इससे जल्द ही परियोजना धरातल पर दिखने लगेगी।
...
दस साल से एक ही टैंक से रुधौली में मिल रहा पानी

दस साल पहले 2014 में जिले के रुधौली कस्बे के आसपास के करीब दो दर्जन राजस्व गांवों को मिलाकर नई नगर पंचायत का गठन किया गया। यहां अब तक ग्रामीण पेयजल योजना के तहत 900 किलोलीटर की क्षमता के वाटर हेडटैंक की मदद से सिर्फ कस्बे में जलापूर्ति की जा रही है, जो आए दिन बाधित होती है। जबकि यहां के नागरिक वाटर और हाउस टैक्स दोनों का भुगतान कर रहे हैं। वहीं अन्य शामिल राजस्व गांवों में इंडिया मार्क हैंडपंप व देसी नल ही सहारा बने हुए हैं।

...
कोट

750, 600 और 350 लीटर के तीन और वाटर हेड टैंक बनाए जाएंगे। आधा दर्जन ट्यूबवेल का निर्माण किया जाएगा। 6 ट्यूबवेल और 101.304 किमी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। ताकि प्रति व्यक्ति प्रतिदिन औसतन 135 लीटर जलापूर्ति का इंतजाम किया जा सके।
रवीश अग्निहोत्री, सहायक अभियंता, जल निगम नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed