{"_id":"64c40dc9a7046a140e02df24","slug":"tahsil-worker-agitation-basti-news-c-207-1-sgkp1006-1984-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तहसीलों में निजी मुंशियों को हटाने को लेकर धरना पर बैठे चंद्रमणि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तहसीलों में निजी मुंशियों को हटाने को लेकर धरना पर बैठे चंद्रमणि
विज्ञापन
हर्रैया, बस्ती। तहसील कार्यालयों में निजी मुंशियों को हटाने को लेकर समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय शुक्रवार को धरना पर बैठ गए। धरना पर बैठने के कुछ घंटे बाद एसडीएम ने तीन निजी मुंशियों को हटाने का निर्देश जारी कर दिया। इसके बाद चंंद्रमणि ने धरना समाप्त कर दिया।
बता दें कि दाखिल खारिज जैसे मामलों में प्राइवेट मुंशियों की मनमानी से लोगों को सालों न्याय के लिए भटकना पड़ता है। ऐसा ही एक प्रकरण चंद्रमणि पांडेय से जुड़ा था। इस मामले में वह करीब पांच वर्ष से न्याय के लिए दौड़ रहे थे। तहसील में इस पटल पर कार्य देख रहे प्राइवेट मुंशियों ने रकम की मांग की, जिसके बाद इन्हें हटाने को लेकर चंद्रमणि ने 27 जुलाई को एसडीएम गुलाब चंद्र को ज्ञापन देकर धरने की चेतावनी दी थी।
शुक्रवार को कार्रवाई न होेने से नाराज चंद्रमणि 11 बजे तहसील परिसर में धरने पर बैठ गये। इसके बाद हरकत में आए तहसील प्रशासन की तरफ से राजस्व कानूनगो ज्ञानेंद्र सिंह ने उनके मामले में आदेश की कॉपी सौंप कर धरना समाप्त करने का आग्रह किया, मगर समाजसेवी आरोपी तीनों मुंशियों को हटाए जाने की मांग को लेकर अड़ गए। इसके बाद मौके पर जाकर एसडीएम ने तहसील परिसर से तीनों को निकालने का फरमान सुनाया। चंद्रमणि पांडेय ने कहा कि हटाए गए मुंशी किसी भी पटल पर नजर आए तो धरना दिया जाएगा।