{"_id":"664a62589ae53803c00c25f5","slug":"sweating-during-voting-training-basti-news-c-207-1-bst1001-117430-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भीषण गर्मी में चुनावी तैयारी... मतदान प्रशिक्षण के दौरान हो रहे पसीना-पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भीषण गर्मी में चुनावी तैयारी... मतदान प्रशिक्षण के दौरान हो रहे पसीना-पसीना
Mon, 20 May 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 20 May 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
केडीसी में 1280 कार्मिक प्रतिदिन ले रहे दूसरे चरण का प्रशिक्षण - 20 मई तक कुल 2151 पार्टियां मतदान के लिए की जाएंगी पारंगत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भीषण गर्मी में चुनाव की तैयारी अधिकारी-कर्मचारी सभी पर भारी पड़ रही है। केडीसी एवं केआईसी में पिछले छह दिनों से दूसरे चरण का प्रशिक्षण चल रहा है। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारी सभी पसीना-पसीना हो रहे हैं। दो शिफ्टों के इस प्रशिक्षण में 1280 कर्मचारी प्रतिदिन हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा इन्हें प्रशिक्षण दिलाने के लिए 40 से 50 अधिकारी, कर्मचारी अलग से लगे हुए हैं। प्रशिक्षण स्थल पर गला तर करने के लिए केवल सादा पानी की व्यवस्था बन पाई है। कमरों में लगे पंखे भी गर्मी से राहत दे पाने में कारगर नहीं है।
इन दिनों तापमान बढ़ा हुआ है। इधर लोकसभा का चुनाव के मतदान की तारीख करीब आ गई है। प्रशासनिक हल्के में भागदौड़ बढ़ गई है। आला अधिकारियों पर सभी तैयारियां समय भीतर पूरा करने का बोझ है। मतदान में पांच दिन और बचा है। दूसरे चरण का प्रशिक्षण अंतिम दौर में है। केडीसी और केआईसी के एक दर्जन कमरों में कार्मिकों को मतदान का प्रशिक्षण 14 मई से दिया जा रहा है। भीषण गर्मी के चलते लोग पसीने से लोग भींग जाते हैं।
कमरों में माथे से पसीना पोछते हुए कार्मिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। रविवार को प्रशिक्षण स्थल का दृश्य कुछ ऐसा ही था। बरामदा में मतदान कार्मिकों की हाजिरी एवं कमरा नंबर एलाट करने के अलग-अलग स्थानों पर दो दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारी बैठे दिखे। इन्हें पंखे की हवा भी नसीब नहीं थी। पसीना-पसीना होकर लोग मतदान कार्मिकों की हाजिरी लगाते नजर आए। वहीं कई कमरों में पंखों की गति धीमी होने से गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
प्रशिक्षक और कार्मिक दोनों बेहाल दिखे। अलबत्ता कमरों के बाहर पानी के डिब्बों की उपलब्धता भरपूर देखी गई। गला सूखने पर लोग बाहर निकलकर पानी पीते नजर आए। नाश्ता, चाय आदि की व्यवस्था नहीं देखी गई। पूछने पर एक कर्मचारी ने बताया कि ढाई घंटे का ही प्रशिक्षण है, इसलिए नाश्ता आदि नहीं मिल रहा है। प्रशिक्षण के बदले अतिरिक्त मानदेय और अन्य खर्च खाते में मिल रहा है। बस गर्मी की वजह से समस्या झेलनी पड़ रही है।
...
प्रति शिफ्ट में 160 मतदान पार्टियां ले रहीं प्रशिक्षण
दूसरे चरण का प्रशिक्षण 14 से 20 मई तक चलेगा। इसमें 2151 मतदान पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। एक पार्टी में एक पीठासीन और तीन मतदान अधिकारी शामिल हैं। इस तरह 8604 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाना है। पहले शिफ्ट का प्रशिक्षण सुबह 9 से 11:30 और दूसरे शिफ्ट का प्रशिक्षण 3 से 5:30 बजे तक चल रहा है। इसके अलावा पिंक, यूथ और दिव्यांग बूथों के लिए 10-10 अतिरिक्त मतदान पार्टियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
...
कोट
दूसरे चरण का प्रशिक्षण 20 मई को खत्म हो जाएगा। चुनावी तैयारियां लगभग पूरी होने के कगार पर है। दूसरा रेंडमाईजेशन के बाद ईवीएम बूथवार आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके लिए ईवीएम मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में शिफ्ट करा दिए गए हैं। मतदान पार्टियां भी यहीं से रवाना की जाएंगी।
-अंद्रा वामसी, डीएम