फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SWAT, SOG reconstituted, two new teams formed

स्वाट, एसओजी का पुनर्गठन, दो नई टीमों का गठन

Mon, 21 Jun 2021 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
SWAT, SOG reconstituted, two new teams formed
स्वाट, एसओजी का पुनर्गठन, दो नई टीमों का गठन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने के लिए एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सोमवार को एसओजी और स्वाट का पुनर्गठन किया है। साथ ही दो नई टीमों का गठन किया है, जिसमें वाहन चोरी रोकने के लिए एंटी व्हीकल थेफ्ट और मादक द्रव्यों का धंधा रोकने के लिए एंटी नारकोटिक्स टीम बनाई गई है। जनपद में ये दो टीमें पहली बार गठित की गई हैं।
नई एसओजी टीम में प्रभारी समेत छह सदस्य शामिल किए गए हैं। उनमें मृत्यंजय पाठक प्रभारी के साथ मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, बुद्धेश कुमार, अभय कुमार विजय यादव, अभिषेक त्रिपाठी शामिल हैं। इसी प्रकार स्वाट टीम में प्रभारी अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी मनोज राय, मणींद्र प्रताप चंद, रवि शंकर शाह व रवि प्रताप सिंह शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

नवगठित एंटी नारकोटिक्स टीम में कुदरहा के चौकी प्रभारी रहे योगेश प्रताप सिंह को प्रभारी बनाया गया है। जबकि महेंद्र यादव, कुलदीप यादव, रमेश गुप्ता, सर्वेश नायक सदस्य हैं। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम में गजेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी, आदित्य पांडेय, राम सुरेश यादव, राकेश कुमार, देवेंद्र निषाद और महेंद्र यादव शामिल किए गए हैं। इसके अलावा जिले के विभिन्न थानों पर तैनात 17 आरक्षी चालक एवं मुख्य आरक्षी चालकों का भी तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed