फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Suspicion needle turned towards Nepal border

Basti News: नेपाल सीमा की तरफ घूमी संदेह की सुई

Sat, 14 Jan 2023 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Suspicion needle turned towards Nepal border
नेपाल सीमा की तरफ घूमी संदेह की सुई
विज्ञापन

बस्ती/महराजगंज। कप्तानगंज में एटीएम काटकर चोरी के मामले में संदेह की सुई नेेपाल सीमा की तरफ घूम गई है। संदेह है कि बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल भाग गए होंगे। इस विंदु पर पुलिस की टीमें सुराग लगाने में जुट गई हैं। माना जा रहा है कि बदमाश सिद्धार्थनगर होकर नेपाल की तरफ भागे होंगे। ऐसे में बस्ती से नेपाल जाने के रास्तों पर पुलिस की नजर है। उस रूट के कई जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही सिद्धार्थनगर पुलिस से भी इसमें मदद ली जा रही है।
पुलिस की छानबीन शनिवार को भी चलती रही। अभी कोई ठोस सुराग तो नहीं मिला है, मगर संदेह है कि बदमाश फोरलेन हाईवे से वापस नहीं गए। कारण यह कि पिछले चार दिनों में पुलिस ने बस्ती से लेकर घघौआ तक के कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाल डाला। हालांकि, घटना के समय घना कोहरा होने के कारण ज्यादातर फुटेज धुंधले आए हैं। उनमें आते-जाते वाहन कम ही दिख रहे हैं। हालांकि, जिले के तीनों टोल प्लाजा से पुलिस को काफी उपयोगी फुटेज मिले हैं। वैसे तो पुलिस पूरी छानबीन बेहद गोपनीय ढंग से आगे बढ़ा रही है। टीम के अलावा किसी को इसकी भनक नहीं लगने दी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि अब पुलिस का ज्यादा ध्यान नेपाल जाने वाले मार्गों पर है। 2019 में पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के दक्षिण दरवाजा के एटीएम बूथ में हुई 28 लाख की चोरी में भी बदमाश रुधौली-बांसी मार्ग से होकर भागे थे। पुलिस को उसी मार्ग की छानबीन के बाद कामयाबी मिली थी।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि पांच टीमें घटना के खुलासे के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। सभी आशंकाओं पर छानबीन की जा रही है। एक-एक तथ्य को बारीकी से जांचा जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द बदमाशों का कोई न कोई सिरा पुलिस के हाथ लग जाएगा, जिसके सहारे टीम उन तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed