फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   suspended constable arrested

भाई के प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाला निलंबित सिपाही गिरफ्तार

Wed, 27 Oct 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
suspended constable arrested
भाई के प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाला निलंबित सिपाही गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर में पकड़ा गया बलिया का निवासी रोहित
कोतवाली थाने में सीओ ने दर्ज कराया था मुकदमा
बस्ती। बड़े भाई का शैक्षिक प्रमाणपत्र लगाकर पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर नौकरी करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को उसे गोरखपुर के केंद्रीय विद्यालय फर्टिलाइजर से गिरफ्तार किया।

सीओ रुधौली धनंजय सिंह कुशवाहा ने जांच के बाद तहरीर देकर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में कहा है कि बलिया जिले के रसड़ा थाने के संवरा गांव निवासी रोहित कुमार सिंह बड़े भाई राहुल कुमार सिंह के अभिलेख पर पुलिस विभाग में 2018 में भर्ती होकर उनके नाम पर नौकरी कर रहा था। हर्रैया थाने में तैनाती के दौरान पंचायत चुनाव में राहुल सिंह उर्फ रोहित अवकाश पर गया था, जहां विवाद होने के बाद उसने एक व्यक्ति पर गोली चला दी थी। रसड़ा थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसकी गिरफ्तार भी हुई। जांच में यह पोल खुली कि वह भाई के प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहा है। एसपी बलिया की रिपोर्ट पर यहां के एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सीओ रुधौली धनंजय सिंह कुशवाहा को जांच सौंपी। आरोप सही पाए जाने पर सीओ की तहरीर पर कोतवाली थाने में 29 मई को मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना एसएसआई योगेंद्र नाथ कर रहे थे। तफ्तीश में पाया गया कि उसकी जमानत हो चुकी है और वह फर्टिलाइजर गोरखपुर में रह रहा है। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उसे कोतवाल शिवाकांत मिश्र व एसएसआई योगेंद्र नाथ ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed