फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Suspected of committing suicide while live...mobile phone in possession

Basti News: लाइव रहकर खुदकुशी करने का शक...कब्जे में मोबाइली

Mon, 14 Oct 2024 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Suspected of committing suicide while live...mobile phone in possession
टेंट व्यवसाई नितेश की मौत के बाद बिलखते परिवार के लोग व शुभचिंतक- फोटो- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। टेंट व्यवसायी नितेश की खुदकुशी ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घर के अगुआ की भूमिका निभाने वाले पूत की मृत्यु से पिता राधेश्याम की आंख के सामने मानो अंधेरा छा गया हो।
उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि नितेश को यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। दबी जुबान में लोगों का कहना है कि नितेश ने मोबाइल पर लाइव आकर घटना को अंजाम दिया है। तर्क है कि जिस स्थिति और एंगिल पर मोबाइल रखी मिली है उससे ऐसा लगता है कि मोबाइल में वीडियो बनाया गया है या लाइव रहकर फंदा लगाया गया।
विज्ञापन

पिता राधेश्याम का कहना है कि मोबाइल सुबह बंद स्थिति में मिली थी। चेक करने पर पता चला कि डिस्चार्ज थी। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है। सोमवार को सुबह परिवार के लोगों को थाने पर बुलाया गया है। पुलिस परिवार के लोगों की मौजूदगी में मोबाइल का लॉक खोलने का प्रयास करेगी। ताकि मोबाइल के जरिए वजह के बारे में कुछ पता चल सके। इसके अलावा परिवार के लोग कर्ज या अन्य पहलुओं पर भी संदेह जता रहे हैं। पुलिस के अनुसार मोबाइल से ही काफी कुछ पता चल सकेगा कि घटना के पीछे वजह क्या रही। थाना प्रभारी लालगंज सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि परिवार के लोगों का सहयोग मिला तो वजह सामने आने में ज्यादा देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed