फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sugarcane and wheat crops reduced to ashes due to fire in Chhataura

Basti News: छतौरा में आग से गन्ने और गेहूं की फसल राख

Tue, 21 Apr 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane and wheat crops reduced to ashes due to fire in Chhataura
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के छतौरा गांव में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। तेज हवा के कारण तेजी से आग फैल गई। छतौरा से लेकर टीकर गांव के बीच का पूरा सिवान इसकी चपेट में आ गया। इसमें गन्ने बीस बीघा खड़ी फसल और गेहूं के बंधे हुए जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

दोपहर लगभग 1:30 बजे अज्ञात कारणों से गांव के खेत में आग लगी। तेज हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धर लिया। आग की ऊंची लपटें तेजी से फैल गईं। जिससे आसपास के गांवों में धुंआ छा गया। ग्रामीणों में अफरा-तफरी मची रही। सूचना पर लालगंज थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने भी आगे बढ़कर आग बुझाने में सहयोग किया। हालांकि तेज हवाओं के चलते आग पर काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबे प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। आग लगने की वजह शार्टसर्किट बताई जा रही है। प्रशासन की तरफ से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed